ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चलबो गोठान का कुछ तो फायदा हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चलबो गोठान का कुछ तो फायदा हुआ

By Om Prakash Verma
Published: May 24, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
“चलबो गोठान-खोलबो पोल” अभियान अब रंग लाने लगा है। हालांकि यह चुनाव पूर्व की राजनीतिक कवायद है पर इससे सरकार का काम आसान हो गया है। कांग्रेस लंबे अर्से से अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रही है कि वे गोठानों में जाएं और वहां की गतिविधियों पर नजर रखें। जरूरत पडऩे पर सहयोग और मार्गदर्शन देवें। जाहिर है किसी ने भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। अब भाजपा का दावा है कि प्रतिदिन उसके 10 से 12 हजार कार्यकर्ता गोठानों की मैदानी हकीकत का पता लगा रहे हैं। 4 दिन में 3984 गोठानों तक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। भाजपा का दावा है कि 664 गोठान केवल कागजों पर ही चल रहे हैं। इन टीमों का नेतृत्व 422 वरिष्ठ नेता कर रहे हैं। काश! यह पहल दो साल पहले शुरू कर दी जाती तो न केवल गौवंश प्रताडऩा से बच जाता बल्कि बेहतर व्यवस्था से गोठानों की सफलता का प्रतिशत भी बढ़ जाता। बहरहाल, देर आयद – दुरुस्त आयद। छत्तीसगढ़ का यह परम सौभाग्य है कि जिन कार्यों को शासन ने सरकारी अमले के भरोसे छोड़ रखा था, उसमें अब जनप्रतिनिधि दिलचस्पी ले रहे हैं। यदि सभी जनप्रतिनिधि इसी तरह से योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखें तो जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। भ्रष्टाचार को उसके न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकता है। पर दिक्कत यह है कि यहां उद्देश्य ही गड़बड़ है। इस अभियान का उद्देश्य गोठानों का संचालन बेहतर बनाना नहीं बल्कि सरकार को बदनाम करना है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दलों का बर्ताव अजीबोगरीब है। चुनाव के पहले दोनों न जाने कौन सा एनर्जी ड्रिंक पी लेते हैं कि उनके युवा-अधेड़-बूढ़े सब के सब चिलचिलाती गर्मी में सड़क पर आ जाते हैं। चुनाव खत्म होते ही सभी जनप्रतिनिधि आंखें मूंद लेते हैं। ऐसा लगता है कि उपविजेता पक्ष छुट्टी पर चला गया है। सत्ता पक्ष की तो बात ही और है। वह इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठाने की कोशिश में जुट जाता है। सनद रहे कि किसी भी योजना का पैसा जाता जनता की जेब से ही है। फंड केन्द्र सरकार दे या राज्य सरकार, ये पैसे होते जनता के ही हैं। इन पैसों की बर्बादी को आंखें मूंदकर देखते रहना भी एक तरह का अपराध है। भाजपा शासनकाल में गौशाला योजना शुरू की गई थी जिसमें सरकारी जमीन और राशि की ऐसी बंदरबांट हुई कि गायें भूख-प्यास से मरने लगीं। कहां तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती, उन्हें पद और प्रतिष्ठा देकर उलटे सम्मानित ही किया गया। कांग्रेस की सरकार बनी तो गोठान बनने लगे। गोठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क का स्वरूप दिया गया। कई स्थानों पर अच्छा काम हुआ। लाभ भी मिला और तारीफ भी। पर यह सभी गोठानों की हकीकत नहीं थी। कुछ जगहों पर स्थिति बेहद खराब है। पर इसे योजना का नुक्स नहीं कहा जा सकता। क्रियान्वयन में सबका सहयोग चाहिए होता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की
दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, लगा बधाइयों का तांता
कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जाहिर की खुशी
संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इश्क में सारी हदें की पार: एक ही जिद पर अड़ी महिला, प्यार इतना चढ़ा परवान कि भूल बैठी पति-बच्चे को…जाने पूरा मामला इश्क में सारी हदें की पार: एक ही जिद पर अड़ी महिला, प्यार इतना चढ़ा परवान कि भूल बैठी पति-बच्चे को…जाने पूरा मामला
Next Article नहीं रहे 'अनुपमा' एक्टर नीतीश पांडे, 51 की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस नहीं रहे ‘अनुपमा’ एक्टर नीतीश पांडे, 51 की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?