ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: गलियों से निकल कर रिसॉर्ट तक पहुंची शादियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: गलियों से निकल कर रिसॉर्ट तक पहुंची शादियां

By Om Prakash Verma
Published: February 20, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत में अरबपतियों की संख्या भले ही गिनती की हो, पर दो-तीन दिन के दिखावे पर 30-40 लाख रुपए फूंक देने वालों की अच्छी खासी संख्या है। यकीन न आ रहा हो तो शादियों पर होने वाली फिजूलखर्ची को देखा जा सकता है। बारात स्वागत से लेकर विशाल प्रांगण की भव्य सजावट और 56 भोग की पार्टियों पर इससे भी ज्यादा रकम फूंकी जा सकती है। कहां तो बेटी के पिता को कर्ज से बचाने दान-दहेज के खिलाफ बातें होती थीं और कहां अब देखादेखी और बराबरी के फेर में पड़े माता पिता लाखों रुपए हवा में उड़ा रहे हैं। दो-तीन दशक पहले तक आम शहरी शादियों गली मोहल्लों में हो जाती थीं। एक तरफ से रास्ता रोककर पंडाल गाड़ देते थे और हलवाई किसी खाली प्लाट पर पकवान तैयार कर लेता था। जब इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ीं तो शासन और संस्थाओं के सहयोग से मंगल भवन बनने लगे। एक हाल, दो चार कमरे और थोड़ी खुली जगह को इसके लिए काफी समझा जाता था। पर अब दौर बदल चुका है। साधारण मध्यवित्त परिवार की शादी में भी 30-40 कारें आ पहुंचती हैं। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल होता है। अधिकांश परिवार अब आधुनिक हो गए हैं। वे दान-दहेज की बातें नहीं करते। यह सारा सामान तो वे ईएमआई पर कभी भी खरीद सकते हैं। उनके लिए शादी एक ही बार होती है – इसलिए वह खूब भव्य होना चाहिए। दूल्हा दुल्हन दोनों को अब ब्यूटी पार्लर और सलून तैयार करते हैं। हजारों का लहंगा सिलता है जिसे उठाकर चलना भी दुल्हन के लिए मुश्किल होता है। लेडीज संगीत भी जरूरी है। इसके लिए हॉल भी चाहिए। हरिद्रा लेपन भी अब आंगन में होने वाली परम्परा मात्र नहीं रही। इसके लिए भी खूब सजा हुआ हॉल चाहिए। इतने से निपट लिया तो भव्य बारात चाहिए। उससे भी ज्यादा भव्य वैवाहिक मंडप चाहिए। आगंतुकों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शानदार होना चाहिए। इस सबसे पूर्व प्रीवेडिंग शूट भी चाहिए। इसका तस्वीरें कुछ लोग कार्ड पर ही छापने लगे हैं। कुछ लोग इसके लिए विवाह वाली जगह पर ही एक विशाल डिजिटल स्क्रीन लगा देते हैं। उसपर प्रीवेडिंग फोटो शूट की नुमाइश लगाई जाती है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी विदाई के बाद का दृश्य लगभग एक जैसा रहता है। चिंता में डूबा बेटी का बाप, हलाकान-परेशान दुल्हन का भाई और पार्टी के दूसरे दिन खण्डहर जैसा खाली पड़ा पंडाल। पूछने पर सामने से सपाट जवाब आता है। बच्चों की खुशी के लिए करना पड़ता है साहब। हम तो चाहते थे कि बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई यह रकम उनके भविष्य को संवारने के काम आए। पर उनके सपनों का क्या? टीवी सीरियल्स में शादी के भव्य समारोह देखदेख कर लोगों की पसंद बदल चुकी है। अब तो बेटियां ही जिद पर अड़ जाती हैं। उनकी आंखों में आंसू कैसे आने दें?

किसानों की जरूरत के हिसाब से समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Article 370 : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, ट्वीट कर कही यह बात
जब किसान बन गए डीएम, मुंह पर बांधा गमछा पहनी हवाई चप्पल और पहुंच गए मंडी
दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना की प्रेरक मिसाल : 63 वर्षीय गनपत कश्यप ने बदली अपनी दुनिया
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 128 # 20 February 2023
Next Article सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी, कोर्ट ने कहा-मीडिया वन चैनल को मिलेगा लाइसेंस दोषियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में बोली गुजरात सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?