ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: गलती किसी की, सजा किसी को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: गलती किसी की, सजा किसी को

By Om Prakash Verma
Published: August 7, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
रेलवे का उन्नयन हो रहा है। नागपुर से दुर्ग आने में ट्रेन को 6 से 8 घंटे लग रहे हैं। दुर्ग से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन 24 घंटे लेट पहुंच रही है। कभी पटरियां उखड़ रही हैं तो कभी ट्रेन डी-रेल हो रही है। कभी सिग्नल फेल हो रहा है, ट्रेनें आपस में भिड़ रही हैं। पर देश एक अजीब से फीलगुड के दौर से गुजर रहा है। वह खुश है कि देश में अल्ट्रामाडर्न ट्रेनें चल रही हैं। इधर, लोको पायलट अमानवीय परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और उधर एयरकंडीशन्ड लोको केबिनों की तस्वीरें छप रही हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर भी यही फीलगुड काम कर रहा है। मुख्य प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर लगे हैं, शेष यात्री प्लेटफॉर्म पर रैम्प और लिफ्ट लगे हैं। यह और बात है कि दोनों सुविधाएं मर्जी की मालिक हैं। यात्री सुविधाओं का मतलब केवल बैठने की जगह, साफ सुथरे प्लेटफॉर्म और वाशेबल एप्रन नहीं होता। आज भी अधिकांश प्लेटफॉर्मों पर न तो बुक स्टाल हैं और न ही कैन्टीन। यह सब एक नम्बर प्लेटफॉर्र्म पर ही होता है। पहले सभी प्लेटफॉर्मों पर कुछ-न-कुछ सुविधाएं तो होती ही थीं। खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर नए नियम क्या बने, अधिकांश स्टेशनों पर खाने योग्य नाश्ता मिलना ही मुश्किल हो गया। एक बड़ा दर्द रेलवे स्टेशनों की पार्किंग का भी है। लोग ट्रेनों से यात्रा बाद में करते हैं, पहले वो रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। जो लोग अपने वाहनों से स्टेशन पहुंचते हैं, उन्हें पार्किंग भी करनी होती है। इधर ट्रेनें लेट हो रही हैं और उधर पार्किंग वाले एक्स्ट्रा पैसे वसूलना शुरू कर देते हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने का खामियाजा भी यात्री भुगत रहा है। ऐसा नहीं है कि लोग चार-पांच घंटा पहले आकर स्टेशनों पर डेरा डाल रहे हैं। ‘व्हेयर इज माइ ट्रेनÓ ऐप पर ट्रेन का लोकेशन देखने के बाद स्टेशन पहुंचने पर भी लोगों को घंटों ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। दुर्ग स्टेशन की बात करें तो ट्रेनों को 10-12 किलोमीटर दूर स्थित रसमड़ा स्टेशन से दुर्ग पहुंचने में भी डेढ़ दो घंटे लग रहे हैं। रविवार को दुर्ग और पावर हाउस रेलवे स्टेशन को लेकर कुछ घोषणाएं हुई हैं। अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है। यह दूरदर्शिता है जिसका स्वागत होना चाहिए। आज शहरी क्षेत्रों के रेलवे स्टेशन शहर के बीचों बीच फंस गए हैं। स्टेशनों के दोनों तरफ आबादी क्षेत्र है। इसलिए दोनों तरफ मुख्य गेट, पार्किंग की सुविधा और टिकट काउंटर होने चाहिए। पावर स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है पर दुर्ग स्टेशन का उत्तरी छोर आज भी मालधक्का ही बना हुआ है। इसे रसमड़ा शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद इधर भी एक मुख्य द्वार होगा जिसके साथ विशाल पार्किंग भी होगी। इससे एक विशाल आबादी को ट्रेन पकडऩे के लिए दुर्ग शहर की तरफ से घूमकर नहीं आना होगा।

कपिल शर्मा का डेब्यू एल्बम अलोन हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कॉमेडियन
फर्जी जज बनकर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को देता था झांसा… पुलिस ने विज्ञापन निकालकर दबोचा
लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले
सांसद सरोज पांडेय ने दिव्यांगजनो व वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधित सहायता उपकरणों का किया वितरण
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में आई रोशनी की नई किरण, ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से पुसकोंटा को मिली विकास की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फुल टाइम काम के बदले टीचर को पार्ट टाइम का पेमेंट, अनुदेशक बोले- 10 हजार में नहीं होता गुजारा फुल टाइम काम के बदले टीचर को पार्ट टाइम का पेमेंट, अनुदेशक बोले- 10 हजार में नहीं होता गुजारा
Next Article मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट बैठक शुरू : वर्चुअल शामिल हुए उप मुख्यमंत्री सिंहदेव, अहम मुद्दों पर चर्चा जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?