ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: खेल-खेल में सेहत का पुराना फंडा फ्लॉप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: खेल-खेल में सेहत का पुराना फंडा फ्लॉप

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आउटडोर गेम्स से सेहत सुधरती है, यह फंडा अब फ्लॉप हो चुका है. अब पैसा ही सेहत है. खेलने से ज्यादा पैसा अब खिलाड़ियों पर पैसा लगाने से आता है. आप अपने कमरे में बैठकर मोबाइल या लैपटॉप पर खेलकर करोड़ों के वारे-न्यारे कर सकते हो. व्यापार में पैसा कमाने का एक सीधा सा फार्मूला है – या तो आप कुछ एकदम नया करो, जिसमें आपके अलावा कोई घुसने का साहस न जुटा सके या फिर किसी काम को इतने अच्छे से करो कि चारों तरफ आपकी जय-जयकार हो जाए. कुछ ऐसा ही किया छत्तीसगढ़ के एक युवा समूह ने. उसने देखा कि क्रिकेट खेलने वालों से ज्यादा क्रिकेट और क्रिकेटर्स के फैन हैं. कुछ लोगों की क्रिकेट की समझ तो बीसीसीआई से भी आगे तक जाती है. ऐसे लोग खेल शुरू होने के तुरंत बाद बता देते हैं कि आज का मैच कौन जीतने वाला है. कौन सा बल्लेबाज आज कितने रन बनाएगा, किसकी सेंचुरी पूरी होगी और कौन सा गेंदबाज आज खूब पिटेगा. इन भविष्यवाणियों पर घर-घर पैसा लगता था. उन्होंने ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग का एक धंधा शुरू किया. पुलिस की नजर में यह सट्टा है. देश में सट्टा खिलाना अपराध है. इसलिए उन्होंने अपना ठीया दुबई में बनाया. दुबई में सट्टा लीगल है. क्रिकेट के सट्टे से उन्होंने इतना कमाकर दिखाया कि बड़े-बड़े कारोबारी और अफसर इसमें पैसा लगाने लगे. इसमें रियल एस्टेट, होटल कारोबारी, उद्योगपति, पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी सभी शामिल हो गए. इस कंपनी ने इतना पैसा कमाया कि दुबई में अपनी सुरक्षा का ठेका तक दाऊद को दे दिया. इधर कुछ लोगों का कहना है कि यह पैसा पाकिस्तान भी जा रहा है, जहां लोगों को रोटियों के लाले पड़े हुए हैं. आरोप यह भी हैं कि यह पैसा आतंक की फंडिंग में भी लग रहा है. खूब मगजमारी और धरपकड़ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. अब ईडी भी इसमें जुड़ गई है. यह ऑनलाइन सट्टा है. पैसा सीधे खाते से लगता है और खाते में ही आता है. पर पैसा आते ही खाता खाली हो जाता है. पुलिस और ईडी इसी रहस्य को बेधने की कोशिश कर रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग आईडी खरीदकर दूसरों को सट्टा खिला रहे हैं. इसलिए पैसा आने के लगभग तुरंत बाद खाता खाली हो जाता है और सट्टा लगाने वालों को नकद भुगतान हो जाता है. वैलेंटाइन डे पर इस सट्टा किंग की शादी है. वह अपने कालेज की गर्लफ्रेंड से विवाह कर रहा है. यह शानदार विवाह क्रूज पर होगा जिसके लिए चार-चार क्रूज बुक हो चुके हैं. सैकड़ों कार्ड बंटे हैं. कार्ड के साथ महंगे तोहफे और ड्राइफ्रूट्स भी दिये गये हैं. लोगों को हवाईयात्रा की टिकट भेजी गई है. जिनके पास पासपोर्ट नहीं था, उनका पासपोर्ट रातों रात बनवा दिया गया. लाइफ में और क्या चाहिए? आज के भारत में तो पैसा ही भगवान है.

चीन के रवैये से जापान भी परेशान, शी जिनपिंग के लिए बंद करेगा दरवाजा
भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी, 24 घंटे में सामने आए 22,272 नए मरीज
सड़क चौड़ी करने हटेंगे बिजली के पोल, पेड़ों की भी छटाई
श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग ने शुरू की तैयारी
कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक की मौत, चार घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Twitter War : पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के 56 फीसदी आरक्षण पर सीएम बघेल की चुटकी… ट्विटर पर छाया रिएक्शन
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं मार्च में आएगा छत्तीसगढ़ का बजट, बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक होंगी 14 बैठकें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?