ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कोर्ट में हारी भाजपा, दोष कांग्रेस के सिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कोर्ट में हारी भाजपा, दोष कांग्रेस के सिर

By Om Prakash Verma
Published: December 29, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आरक्षण पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा इस मुद्दे को चुनाव तक ले जाना चाहेगी क्योंकि इसके अलावा उसके पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. इसलिए वह आदिवासी समाज की भावनाओं को कुरेद रही है. वह बार-बार कह रही है कि भूपेश सरकार ने एसटी आरक्षण को 32 से घटाकर 20 कर दिया है. भाजपा को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस मामले में डिफेंसिव हो जाएगी. पर यह भूपेश सरकार है, डिफेंसिव होना जानती ही नहीं है. कांग्रेस ने भाजपा को आरक्षण किलर पार्टी और मोदी को करियर किलर प्रधानमंत्री बता दिया. भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार को दीवालिया घोषित करते हुए कहा था कि इस सरकार के पास युवाओं को देने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए आरक्षण का पेंच फंसा दिया है. हो सकता है वो सही कह रहे हों. पर यह हालत अकेले छत्तीसगढ़ की नहीं है, पूरे देश की है. वरना सेना के भर्ती नियमों को बदलने की नौबत नहीं आती. रेलवे के बाद सेना ही देश में सर्वाधिक रोजगार देती है. दरअसल, जनता को भ्रमित करना, लोकतंत्र की राजनीति का वह अभिशाप है जो उसके मूल को नष्ट करती है. लोग भ्रमित रहते हैं. एक के बाद एक नेता बदलते रहते हैं लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आता. जारी दोषारोपण के बीच लोग यह भूलने लगे हैं कि आरक्षण के इस बवाल में कांग्रेस का कोई रोल ही नहीं थी. छत्तीसगढ़ में 2012 तक एसटी को 20, एससी को 16 और ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता था. रमन सरकार ने एसटी आरक्षण को 20 से बढ़ाकर 32 और एससी आरक्षण को 16 से घटाकर 12 कर दिया था. इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी जिसका निर्णय अब आया है. कोर्ट ने रमन सरकार के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया. इसके साथ ही आरक्षण का पुराना फार्मूला स्वयमेव लागू हो गया. पर जब तक यह फैसला आता, भाजपा की सरकार जा चुकी थी. वैसे भी रमन सरकार ने यह पैंतरा अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्षों में आजमाया था. इसके बाद एक कार्यकाल उसे और मिल गया पर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो गया. एसटी आरक्षण बढ़ाने का फैसला भाजपा का, कोर्ट में पराजय रमन सरकार की और ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा जा रहा है. इससे एक बात और साफ होती है कि एसटी आरक्षण को 20 से 32 करने का कोई बड़ा लाभ भाजपा को नहीं मिला था. तो फिर कांग्रेस इसे सीरियसली क्यों ले? भाजपा कह रही है कि कांग्रेस ने आरक्षण बचाने के लिए पर्याप्त दम नहीं लगाया. क्यों लगाती? साथ ही क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि केस अपने मेरिट के कारण नहीं बल्कि बड़ा वकील खड़ा करने से जीता जा सकता है? ऐसे में तो गरीब को कभी न्याय मिलेगा ही नहीं.

खंडहर में सजा था जुए का फड़ : रेड में पकड़ाए 11 जुआरी, 30 हजार से ज्यादा बरामद
Breaking News : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मियों का बढ़ गया डीए, 33 की जगह अब 38 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
गौठानों का इको सिस्टम देखकर जीका समूह के जापानी अधिकारी हुए प्रभावित…
भारतीय रेल की सुरक्षा होगी मजबूत: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को 700 मेगाहट्र्ज बैंड में 5 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम के आवंटन को दी मंजूरी
पेगासस पर राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार ने देशद्रोह किया, कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपके मोटापे का कारण बन रही सुबह की ये आदतें, इनमें है बदलाव की जरूरत…
Next Article सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी रश्मिका मंदाना की क्लास, आखिर क्या है मामला…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?