ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कोचिंग सेन्टरों की पड़ताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कोचिंग सेन्टरों की पड़ताल

By Om Prakash Verma
Published: August 2, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दिल्ली के एक कोचिंग सेन्टर में बारिश का पानी भर गया. बेसमेंट में चल रहे इस बित्ते भर के क्लास रूम में विद्यार्थी फंस गए और तीन छात्रों की मौत हो गई. ऐसे ही कुछ और मामले देश के अलग-अलग इलाकों से सामने आए. इसके बाद देशभर में कोचिंग सेन्टर्स में सुरक्षा मानदण्डों को लेकर सर्वे शुरू हो गया है. अपने भिलाई में भी प्रशासन कोचिंग सेन्टर्स की जांच पड़ताल में जुट गया है. एक अजीब सा ढर्रा है. कोचिंग सेन्टर में हादसा हुआ तो कोचिंग सेन्टरों की पड़ताल शुरू कर दी. कल किसी होटल में हादसा हो गया तो होटलों की जांच शुरू कर दी जाएगी. सवाल यह उठता है कि जब किसी भी निर्माण कार्य के लिए कई चरणों में अनुमति लेनी होती है तो बाद में जांच की नौबत ही क्यों आती है. जवाब भी उतना ही आसान है. किसी भी प्रकार की अनुमति दस्तावेजों के आधार पर टेबल पर बैठे-बैठे दी जाती है. सुरक्षा मानकों के सर्टिफिकेट बनाने वाले होते हैं, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के सर्टिफिकेट लगाए जाते हैं. बस एक सवाल छूट जाता है कि आपात स्थिति में निकासी या बचाव की क्या व्यवस्था की गई है. धार्मिक पर्यटन स्थल वाले पहाड़ों पर निर्माण कार्यों की अधिकता के चलते ये पहाड़ खतरनाक हो चुके हैं. अब तो उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी जगहों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं. तो क्या पहाड़ों पर स्थित सभी मंदिरों का सर्वे कराया जाना चाहिए? पहाड़ों पर निर्माण की अनुमति देने के कठोर नियम होने चाहिए. पहाड़ों पर ये मंदिर हजारों साल से हैं. पर्यटन सुविधाओं को मंदिरों से दूर और पहाड़ों के नीचे ही विकसित किया जाना चाहिए. रही बात कोचिंग सेन्टर्स की तो तंग जगहों में सेन्टर खोलना उनकी मजबूरी है. कहीं क्लासेस बेसमेंट में लग रही हैं तो कहीं दूसरे या तीसरे माले पर. ऐसे कई कोचिंग सेन्टर्स भिलाई में भी दिख जाएंगे जहां एक संकरी सी लोहे की सीढ़ी आपको क्लासरूम तक लेकर जाती है. किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर यहां आफत आ सकती है. किसी की तबियत ही बिगड़ जाए तो रोगी को नीचे लाना ही मुश्किल हो जाए. दरअसल, सुरक्षा मानकों को लेकर यह लापरवाही हमारी आदत में शुमार है. लगभग सभी नगर निगम अपनी पूरी कमाई चौक चौराहों के सौन्दर्यीकरण और कथित विकास कार्यों पर खर्च कर देते हैं. एक उन्नत अग्निशमन सेवा उसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, इसे वह महसूस तक नहीं करते. इधर ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए वह बिल्डिंग परमिशन तो दे रहे हैं पर जब-जब कोई मुसीबत आती है तो भिलाई इस्पात संयंत्र की अग्निशमन सेवा ही जान-माल की हिफाजत के लिए दौड़ती नजर आती हैं. सुरक्षा मानक एक सोच है. यदि आप बुरे से बुरा सोच कर निर्माण करते हो तो सुरक्षा मानकों पर आप श्रेष्ठ कार्य कर सकते हो. वरना कोचिंग सेन्टर में पानी भरने के लिए एसयूवी को जिम्मेदार ठहराने वाली मूर्खताएं हंसाती रहेंगी.

बेमेतरा में कल होगा कांग्रेस भवन निर्माण का भूमिपूजन: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 2.76 लाख मरीज, 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ज्यादा, इन 6 राज्यों में सुधरे हालात
पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था- अभिनंदन को जानें दें, नहीं तो भारत 9 बजे कर देगा हमला
गुस्ताखी माफ: आखिर कितने डिजिटल हैं हम
निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर 14 जनवरी को SC में सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारिश-बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात, पूरा छत्तीसगढ़ हुआ तरबतर, बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित, सरगुजा के लिए भी चेतावनी बारिश-बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात, पूरा छत्तीसगढ़ हुआ तरबतर, बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित, सरगुजा के लिए भी चेतावनी
Next Article CG News : पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?