ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कार्ल मार्क्स , धर्म और अफीम का धंधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कार्ल मार्क्स , धर्म और अफीम का धंधा

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
5 मई को प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक और समाजशास्त्री कार्ल माक्र्स का जन्मदिन था। माक्र्स को हम मार्क्सवादियों के कारण जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि माक्र्स पूंजीवाद के खिलाफ थे। भिलाई के शक्ति सदन में मार्क्स के जन्मदिवस पर एक नाटक खेला गया। इसमें मार्क्स के भारत आने की कल्पना को साकार किया प्रसिद्ध रंगकर्मी जयप्रकाश नायर ने। नाटक में कई बार माक्र्स को कहना पड़ता है कि वो माक्र्सवादी नहीं हैं। यह तीखा व्यंग्य शायद व्याख्याकारों के लिए है। लोग एक पूरी बात में से आधा-पौना काट लेते हैं और अपने मतलब के लिए उसका उपयोग करने लगते हैं। भारतीय समाज ने संभवत: मार्क्स के साथ भी यही किया। इसलिए नाटक के माक्र्स को कहना पड़ता है कि वे अपने नाम पर लगा कलंक मिटाने के लिए स्वर्ग से छुट्टी लेकर आए हैं। माक्र्स के विचारों को विदेशी ठहराकर उसे भारत के लिए अप्रासंगिक करार दिया जाता रहा है। मार्क्स कहते हैं – विचारों या सिद्धांतों को सरहदों में नहीं बांधा जा सकता। वक्तव्य में से अपने मतलब की बात निकाल लेना उपद्रवियों का खास शगल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से इस पीड़ा को भोग रहे हैं। तसल्ली यह है कि अब कांग्रेसी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्यों के साथ ऐसा ही करने लगे हैं। वैसे भी लोगों को बातों को समझने से ज्यादा मजा बातों का बतंगड़ बनाने और लोगों की खिल्ली उड़ाने में आता है। पूंजीवाद पर मार्क्स की टिप्पणी एक गूढ़ विषय है। श्रम पूंजी के लिए है या पूंजी श्रम के लिए – इसपर लंबी बहस की जा सकती है। यह ठीक वैसा ही है कि धर्म से मनुष्य है या मनुष्य से धर्म। मार्क्स की चिंता थी कि जब पूंजी का बोलबाला हो जाएगा तो श्रमिक उत्पादन की एक इकाई मात्र बन कर रह जाएगा। ऐसा हो चुका है। आज मनुष्य को हम ह्यूमन रिसोर्स या मानव संसाधन ही कहते हैं। जहां उपलब्ध हुआ, जहां जरूरत पड़ी हम उसकी जगह मशीनों को, रोबोट को काम पर लगा दिया। मार्क्स एक और बात के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका मानना था कि धर्म/आस्था एक अफीम की तरह है। जब मनुष्य अपने पुरुषार्थ से किसी समस्या का समाधान नहीं कर पाता, जब कष्ट बहुत बढ़ जाता है तो वह आस्था की शरण में चला जाता है। अफीम का उपयोग एक वेदनाहारी के रूप में ही किया जाता है। आधुनिक चिकित्साशास्त्र भी इसका उपयोग इसी रूप में करता है। जब रोगी के बचने की कोई संभावना नहीं रहती तब खूब पढ़ा लिखा डाक्टर भी कहता है कि प्रार्थना करो। अफीम/आस्था अगर मनुष्य का कष्ट कम कर दे, तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है। पर जब इस अफीम का उपयोग लोगों को भटकाने के लिए किया जाए तो नई मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। भड़की हुई भावनाओं पर काबू पाने का कोई फार्मूला फिलहाल तो नहीं है।

CG Breaking : वाहन जांच में पुलिस ने जब्त किए सोने-चांदी के जेवरात, कैश भी बरामद
Gustakhi Maaf: रॉकेट साइंस से पहले यह पढ़ाना जरूरी
आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने लिया आईजी दुर्ग रेंज का चार्ज, बद्री नारायण मीणा ने सौंपा प्रभार
Gustakhi Maaf: गोबर-गोबर हो गई गोधन न्याय योजना
राजनाथ की पाकिस्तान को दो टूक, बोले-सेना हर ड्रोन हमले का जवाब देने में सक्षम, सही समय पर लेगी फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Aranpur Naxali Attack: पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा, 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया Aranpur Naxali Attack: पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा, 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया
Next Article Breaking News : अब अंबिकापुर से भी दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, रनवे देख खुश हुए सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?