ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कबीर पर शोध संस्थान की प्रासंगिकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कबीर पर शोध संस्थान की प्रासंगिकता

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में कबीर शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है. कबीर जयंती पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने भी एक प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया. 2018 में उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर में भी कबीर शोध संस्थान की नींव रखी गई. यहां मगहर में कबीर की कर्मभूमि है. यहीं वह गुफा है जहां वे तपस्या करते थे. यहीं उनका मजार और उनकी समाधि है. कबीर की उनके समय में भी ज्यादा लोगों ने नहीं सुनी. कबीर को हम सभी ने पढ़ा है. स्कूली किताबों में कबीर के दोहे होते थे, साखियां होती थीं और वार्षिक परीक्षा में इसपर सवाल भी किये जाते थे. कबीर से हमारा संबंध यहीं तक सीमित था. इससे ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं थी. मंदिर तो हम जाते ही थे, सिर पर रुमाल रखकर गुरुद्वारे का लंगर भी खाते थे और इफ्तार की दावत में भी शामिल हो जाया करते थे. 24-25 दिसम्बर की दरम्यानी रात गिरिजाघर जाकर होली ब्रेड और वाइन भी चख लेते थे. कभी घर वालों ने नहीं टोका. पर जमाना बदल गया है. पिछले 15-20 साल में इतना जहर भरा गया है, इतनी वैमनस्यता फैलाई गई है कि अब खान-पान तक में परहेज किया जाने लगा है. ऐसे में एक बार फिर कबीर की ओर लौटने का वक्त आ गया है. कबीर ने हमेशा रूढ़िवादिता की आलोचना की. वो कहते थे कि यदि “पत्थर पूजने से भगवान मिलते हैं तो वे पहाड़ पूजने को तैयार हैं”. इसी तरह मुसलमानों से वो कहते – “कांकर पाथर जोरी कै मस्जिद लियो बनाए, ता पर चढ़ मुल्ला बांग दै क्या बहरा हुआ खुदाय.” आज लगभग सभी पंथों के अनुयायी पूजा-पाठ के नाम पर शोर शराबा करते हैं. कबीर ने ईश्वर प्राप्ति का सच्चा मार्ग भी दिखाया. उन्होंने सभी जीव जंतुओं में ईश्वर के दर्शन कर उनकी सेवा का मंत्र दिया. मौजूदा माहौल में कबीर इसलिए भी प्रासंगिक हो जाते हैं. कबीर ही क्यों, स्वामी विवेकानंद को ही लें तो उनके दर्शन पर हमें गर्व भले ही हो हम उन्हें मानते कहां हैं? सभी को पता है कि स्वामीजी ने शिकागो की धर्मसभा में हिन्दुत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए वेदान्त दर्शन का प्रचार किया था. पर हमने अपनी सुविधा के लिए उस मूल्य वाक्य को भुला दिया जो स्वामीजी के वक्तव्य का आधार था. यह वाक्य था “उदार चरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम.” यह विचारधारा धरती पर रहने वाले समस्त जीवों को एक ही परिवार से जोड़ती है. स्वामीजी ने एक अंग्रेज महिला को अपनी मां के रूप में स्वीकार किया तो अनेक विदेशी महिलाएं उनसे कन्या का स्नेह पाती रहीं. पर आधुनिक भारत को इससे क्या? हम कभी हिन्दू तो कभी सनातन की बातें करते हैं. मतलब इनमें से किसी का नहीं पता. आज हम कोई ओहदा मिलने अथवा चार पैसा कमा लेने पर अपने सगे सम्बंधियों तक को अलग-थलग कर देते हैं. कुल-गोत्र तक बेमानी हो जाते हैं. फिर धार्मिक पहचान की मोहताजी क्यों?

अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विटर पर दी जानकारी
फिर फंसा पेंच: कैबिनेट विस्तार के बाद भी नहीं थम रही खींचतान, विभागों के बंटवारे पर गहराया विवाद
तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को दी बड़ी सौगात… सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने का ऐलान
छत्तीसगढ़ का ”बोरे-बासी” छाया सोशल मीडिया पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 एकड़ धान के पैरावट में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू
Next Article Breaking news : दुर्ग जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?