ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: उत्तराखंड में अब लिव-इन भी विवाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: उत्तराखंड में अब लिव-इन भी विवाह

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
विवाह संस्कारों में आखिर होता क्या है? दो प्राप्त वय स्त्री पुरुष समाज को बताकर एक साथ रहने लगते हैं। संतान उत्पन्न करते हैं और उन्हें अपना नाम देते हैं। उनका पालन पोषण करते हैं। समाज को बताने का यह तरीका कुछ भी हो सकता है। भविष्य पुराण के अनुसार विवाह के आठ प्रकार हैं। ब्रह्म, देव, आर्ष, प्रजापत्य, असुर, गंधर्व, राक्षस और पैशाचिक विवाह। ब्रह्म विवाह को उत्तम माना गया है जिसमें कुल-गोत्र आदि देखकर विवाह कराया जाता है। देव विवाह, आर्ष विवाह और प्रजापत्य विवाह में परिवार की बड़ी भूमिका होती है। विवाह सहमति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होता है। यही चार प्रकार के विवाह सबसे अधिक प्रचलन में है। गंधर्व विवाह में स्त्री-पुरुष आपसी पसंद एवं सहमति से विवाह करते हैं। यह प्रेम विवाह है जिसे समाज मान्यता देता है। असुर विवाह में कन्या के पिता को धन-संपत्ति देकर पत्नी हासिल की जाती है। इसमें कन्या की सहमति को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती। यह प्रथा आज भी कुछ राज्यों की प्रमुख प्रथा है। राक्षस विवाह कन्या का अपहरण कर बलपूर्वक किया जाता है। पैशाचिक विवाह में सोई हुई या नशे के आगोश में खोई युवती से संबंध बनाकर उससे जबरिया विवाह किया जाता है। इसमें कन्या की सहमति नहीं होती। राक्षस विवाह और पैशाचिक विवाह गैरकानूनी है। वैसे तो विवाह के बाद उसका पंजीयन कराने का भी प्रावधान है पर आज भी बड़ी संख्या में वैदिक रीति रिवाज से विवाह करने वाले पंजीयन जैसी प्रक्रिया को किसी खातिर में नहीं लाते। राशन कार्ड, ईएसआईसी कार्ड, बैंक और बीमा में नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज करवा देना ही काफी होता है। साथ रहने की घोषणा को यदि विवाह मान लें तो उत्तराखंड में अब एक और तरह के विवाह की नींव रख दी गई है। यहां लिव इन में रह रहे कपल्स को अपनी घोषणा करनी पड़ेगी अर्थात सरकार के पास इसका पंजीयन कराना होगा। अर्थात रेंट और स्पेस शेयर करने के लिए लिव इन में रह रहे कपल्स को भी अब रिलेशनशिप में रहना दर्शाना होगा। दरअसल, समाज का एक बड़ा हिस्सा लिव इन रिलेशनशिप के खिलाफ है। सरकार के इस फैसले से उनके जख्मों पर मलहम लग जाएगा। इसके अलावा समाज का कोई हित सधता हुआ फिलहाल तो दिखाई नहीं देता। लिव इन के खिलाफ बोलने वाले कहते हैं कि इसमें कमिटमेंट नहीं होता। कोई भी कभी भी इस रिश्ते को तोड़कर जा सकता है। ऐसे जोड़ों के बीच हिंसा हो सकती है, अपराध घटित हो सकते हैं। तो क्या अग्नि को साक्षी रखकर वैदिक मंत्रों के साथ विवाह करने वालों के साथ ऐसा नहीं होता? यदि हिंसा होती है, कोई अपराध होता है तो कानून विवाहित और अविवाहित जोड़े के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। अपराध तो अपराध ही होता है। वैसे भी जब विवाह का मूल ही समाज की स्वीकृति हो तो लिव इन वैसे भी विवाह है।

अमेरिका ने नाटो से भी नहीं की है साझा, लेकिन अब भारत को मिलेगी तेजस के इंजन की तकनीक
महूँ कुँवारा तहूँ कुँवारी….एक बार फिर 22 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाया आग, किसानों ने यात्रा के रास्ते में फेंके लहसुन, राज्य सरकार के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात
चीन सीमा पर कुछ बड़ा होने वाला है? कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलों संग जवान तैनात
बस्तर के विकास का नया अध्याय : बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में 240 करोड़ की लागत से बनेंगी 87 नई सड़कें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बहन से करता था छेडख़ानी, भाई ने बूझा दिया सूरज की जिंदगी का दिया, टांगी से हत्या कर जलाया शव बहन से करता था छेडख़ानी, भाई ने बूझा दिया सूरज की जिंदगी का दिया, टांगी से हत्या कर जलाया शव
Next Article हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: मंदिरों में फिल्मी गानों को बजाने पर लगाई रोक, सिर्फ भक्ति गीत बजने चाहिए हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: मंदिरों में फिल्मी गानों को बजाने पर लगाई रोक, सिर्फ भक्ति गीत बजने चाहिए

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?