ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इस दोस्त को भी बना डाला दुश्मन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इस दोस्त को भी बना डाला दुश्मन

By Om Prakash Verma
Published: July 16, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कुत्तों और इंसान का रिश्ता सदियों पुराना है. वह इंसानों के साथ तब से है जब इंसान खुद भोजन की तलाश में शिकार करता फिरता था. एक मित्र के रूप में, एक भरोसेमंद चौकीदार के रूप में, एक वफादार प्राणी के रूप में कुत्ते हमेशा इंसानों के साथ रहे हैं. उसकी स्वामीभक्ति बेमिसाल रही है. आधुनिकता के मौजूदा दौर में भी कुत्ते इंसानों के साथ न केवल बने हुए हैं बल्कि कई लोगों के एकाकी जीवन का सबसे बड़ा सहारा भी हैं. इतिहास में ऐसे सैकड़ों कुत्तों के उदाहरण मिल जाएंगे जिन्होंने मालिक के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी. ऐसे भी किस्से हैं कि मालिक के गुजरने के बाद उसके पालतू कुत्ते ने भी भोजन पानी का त्याग कर दिया और चुपचाप मौत को गले लगा लिया. पर इंसान के मन में संतोष कहां. उसने तो उस प्रकृति को भी अपना दुश्मन बना लिया जिसने उसे अपनी गोद में जन्म दिया, उसका लालन-पालन किया. अब लोगों के पास पैसा है तो वे कुत्तों में इज्जतदार कुत्ते ढूंढ रहे हैं. इज्जतदार का मतलब है कि महंगे से महंगा विदेशी कुत्ता उन्हें अपनी चौखट से बांधना है. फिर लोगों पर इस बात का भी धौंस जमाना है कि उनके पास फलां नस्ल का कुत्ता है. बेचारा कुत्ता परेशान. ठंडे देशों का कुत्ता जब गर्म देश में आता है तो वह वैसे ही परेशान रहता है. उसकी मोटी खाल और घने रोएं उसके शरीर के तापमान को बढ़ा देते हैं. बेचारा वैसे ही टेंशन में रहता है. ऊपर से कृत्रिम खाना खा-खा कर उसकी हालत और खराब हो जाती है. इनमें से कुछ नस्लें तो न केवल विशालाकार होती हैं बल्कि मूड खराब होने पर खुद अपने मालिक की तिक्का-बोटी कर देती हैं. ऐसी प्रजातियों में रॉटवीलर, पिटबुल, टोसाइनू, फिला ब्राजीलेरियो, एशियन शेफर्ड, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, डोगो अर्जेंटीनो, कॉकेसियन शेफर्ड, आदि के नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ नस्लें गुस्से में बेकाबू हो जाती हैं और अपने मालिक पर ही हमला कर देती हैं. पिटबुल का नाम ऐसे खतरनाक और ताकतवर कुत्तों में शीर्ष पर आता है. गुस्से में यह हिंसक वन्यप्राणी की तरह हो जाता है और अपने मालिक की जान भी ले सकता है. ऐसे अनेक किस्से हैं जिसमें पिटबुल ने अपने मालिक को लहूलुहान कर दिया या उसकी जान ले ली. इस तरह के भयानक कुत्ते कई देशों में बैन हैं क्योंकि ये आगंतुक पर जानलेवा हमला कर देते हैं. स्वयं पिटबुल 41 देशों में बैन है. जानकार बताते हैं कि पिटबुल दो खतरनाक नस्लों को मिलाकर बनाई गई एक कृत्रिम नस्ल है. रायपुर में हाल ही में एक पिटबुल ने डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया. इसके बाद से ही पिटबुल को देश में बैन करने की मांग उठने लगी है. ऐसी मांग पहले भी उठी थी पर जल्द ही वह ठंडे बस्ते में चली गई. क्या इस बार भी ऐसा ही होगा?

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं पर फिर टला फैसला, केन्द्र ने मांगा दो दिन का समय…. अब गुरुवार होगी को सुनवाई
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा
पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी
Big News : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शिंदे व अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केते एक्सटेंशन कोल परियोजना के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केते एक्सटेंशन कोल परियोजना के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article Big news : छत्तीसगढ़ में 321 लोगों से साइबर फ्रॉड, जामताड़ा झारखंड से पकड़ाया शातिर गिरोह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?