ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इश्क, झांसा और टेक्नीकल बलात्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इश्क, झांसा और टेक्नीकल बलात्कार

By Om Prakash Verma
Published: February 11, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें बालिग और नाबालिग दोनों शामिल हैं। नेशनल क्राइम रिकाड्र्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में बलात्कार के कुल 31677 मामले दर्ज किये गये। 2020 में बलात्कार के 28,046 मामले, जबकि 2019 में 32,033 मामले दर्ज किए गए थे। अधिकांश मामलों में आरोपी जान-पहचान वाले या परिवार के लोग हैं। दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले क्रमश: राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दर्ज किये गये। 2021 में भारत में हर दिन औसतन 86 अर्थात हर 2 मिनट में रेप की 3 घटनाएं दर्ज की गईं। मामलों की बढ़ी हुई संख्या दर्शाती है कि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और अब वे लोकलाज के डर से ऐसे मामलों को छिपा नहीं रहे हैं। वैसे इनमें से कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो शेष मामले इश्क, झांसा और टेक्नीकल बलात्कार के हैं। टेक्नीकल बलात्कार अलग किस्म का होता है। यहां कोई जोर-जबरदस्ती नहीं होती। इसमें कोई हिंसा नहीं होती। इसमें आपसी सहमति से संबंध बनाए जाते हैं। नाबालिगों के पास सहमति देने की योग्यता नहीं होती, इसलिए ये मामले तकनीकी रूप से बलात्कार के माने जा सकते हैं। बालिगों में सहमति देने की योग्यता तो होती है पर अगर यह सहमति झूठ बोलकर, झांसा देकर या नशे के प्रभाव में हासिल की गई हो तो उसे सहमति नहीं माना जाता। सहमति बिना किसी दबाव या प्रलोभन के होना चाहिए। कांकेर में एक बैंक कर्मी युवती की शिकायत पर एक दूसरे बैंक के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। युवती का आरोप है कि विवाह का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया गया। बाद में ब्रेकअप हो गया। महीना भर पहले राजनांदगांव की एक बैंक कर्मी की शिकायत पर उसके एक सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया। आरोप हैं कि एक बार जब दोनों साथ-साथ कहीं गए थे तब सहकर्मी ने उससे संबंध बनाए और अब बार-बार संबंध बनाने की मांग कर रहा है। दंतेवाड़ा में एक प्रेमी युगल में शारीरिक संबंध बने। बाद में ब्रेकअप हो गया। युवती ने रेप की शिकायत दर्ज कराई तो युवक गिरफ्तार हो गया। विवाह का आश्वासन देकर युवक जेल से बाहर आया। दोनों में फिर से संबंध बन गए। युवती गर्भवती हो गई तो दोबारा थाने पहुंच गई। युवक फिर जेल में है। दरअसल, हम दो संस्कृतियों के बीच फंस गए हैं। एक तरफ जहां पश्चिमी सभ्यता की उन्मुक्तता है वहीं दूसरी तरफ भारतीय मान्यताओं की बेडिय़ां। पश्चिम में रिलेशनशिप, सेक्स और ब्रेकअप जीवन की सामान्य घटनाएं हैं जबकि भारत इस तरह के दैहिक संबंधों को व्यभिचार मानता है। यहां ऐसे संबंध युवती के भावी जीवन और विवाह की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। कठोर कानून से इश्क पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती। तय हमें ही करना होगा कि रिश्तों में लक्ष्मणरेखा कहां खींचनी है।

राकेश मोहन पांडेय हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
बिग ब्रेकिंग: संदीप निरंकारी व एकांश बंछोर पर दांव
‘डेयरडेविल्स’ पहुंची दुर्ग: बुलेट से महिला कमांडो ने तय की 1800 किमी दूरी, सीआरपीएफ स्थापना दिवस में होंगी शामिल
किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के निलंबित डीआईजी ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़ा
पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कस्टम मिलिंग के लिए 103 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव तेजी से खाली होने लगे धान खरीदी केन्द, 100 लाख 25 हजार मेट्रिक टन धान का हो चुका उठाव
Next Article दुर्ग में निगम द्वारा सील किए गए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में लाखों की चोरी, सिलाई मशीन से लेकर कंप्यूटर तक ले उड़े चोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?