ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इनकी आस्था के कण-कण में राम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इनकी आस्था के कण-कण में राम

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ न केवल भगवान श्रीराम का ननिहाल है बल्कि वनवास के दौरान उन्होंने एक लंबा आरसा छत्तीसगढ़ की भूमि पर बिताया था। उन दिनों यहां केवल जंगल ही थे। वनवासियों की अच्छी खासी संख्या थी। उन दिनों यात्रा का मार्ग नदी किनारे से होकर गुजरता था। इससे जल की उपलब्धता सुनिश्चित होती थी। नदियों के किनारे के वनों में भोजन मिल जाता था। सभी जीव जंतु अपनी पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए 24 घंटे में कम से कम एक बार नदी किनारे भी आते ही थे। इस दौरान प्रभु श्रीराम का वनवासियों के साथ सम्पर्क हुआ। सदियां बीत गईं पर वनवासी समाज ने उन्हें कभी विस्मृत नहीं किया। श्रीराम ने अपने मृदु व्यवहार और परोपकारी आचरण से उनके दिल जीत लिये थे। शायद इसीलिए वनवासियों ने सोचा होगा कि राम नाम को उन्हें अपने जीवन में धारण कर लेना चाहिए। बच्चों के नाम राम को जोड़कर रखने के अलावा उन्होंने अपने नाम के आगे राम कहना शुरू कर दिया। आगे चलकर इसी को ब्रिटिश सरकार ने उनका सरनेम बना दिया। पहाड़ी कोरवा व बिरहोर के अलावा उरांव, अगरिया, नगेशिया सहित कई जनजातियों में व्यक्ति का नाम आज भी राम के बिना अधूरा है। जनजाति समुदाय का मानना है कि सभी जनजाति भगवान राम के आश्रित हैं, इसीलिए सभी राम के हैं। हालांकि उरांव, अगरिया सहित सभी जातियों के अपने अलग गोत्र भी हैं, पर इनका उल्लेख केवल शादी-ब्याह या पूजा-पाठ में ही किया जाता है। पर धर्मांतरण के बाद परिपाटी बदली। धर्मांतरित लोगों के नाम से राम हट गया। इसकी बजाय वहां गोत्र का उल्लेख होना शुरू हो गया। मिंज, एक्का, खलखो, लकड़ा यह सब उरांव जनजातियों के गौत्र हैं। जब राम की बात चली है तो रामनामी समुदाय की बात भी कर लेनी चाहिए। यह दुनिया की एकमात्र ऐसी जनजाति है जो अपने शरीर पर रामनाम का गोदना गुदवाती है। रामनामी समाज के संस्थापक परसुराम का जन्म 1870 के दशक में चारपोरा गांव में हुआ था। वह अपने माथे पर ‘रामÓ शब्द गुदवाने वाले संभवत: पहले व्यक्ति थे। 1890 के दशक में लोग उनसे जुडऩे लगे और अपने शरीर पर राम नाम गुदवाने लगे। परसुराम उस जाति से आते थे जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के उत्तरी भाग में चमड़े का काम करते थे। इन्हें मंदिर में प्रवेश से वंचित किया जाता था जिसकी प्रतिक्रिया के स्वरूप परसुराम ने राम नाम का टैटू गुदवाया और स्वयं को राम के हवाले कर दिया। इस सम्प्रदाय की संख्या आज एक लाख से कम रह गई है। हालांकि नई पीढ़ी अपने पूरे शरीर के बजाय अब केवल बांहों पर राम का नाम लिखवाती है। इस सम्प्रदाय के लोग न केवल शरीर पर राम का नाम गुदवाते हैं बल्कि रामनामी ही ओढ़ते हैं। श्रीराम के प्रति ऐसा समर्पण और कहीं देखने को नहीं मिलता। यह राम-नाम का ही प्रभाव है कि छत्तीसगढ़ आज भी देश का सबसे शांत प्रदेश है।

राम मंदिर निर्माण में 5 करोड़ रुपए का दान देंगे मोरारी बापू, महावीर मंदिर ट्रस्ट ने भी की है 10 करोड़ देने की घोषणा
मुख्यमंत्री बघेल ने किया टॉपर्स का सम्मान, डेढ़-डेढ़ लाख रुपए भी दिए… कहा- हमारी कोशिश सभी को मिले शिक्षा के समान अवसर
गजब का चोर : दुर्ग एसपी को देने लगा ज्ञान, बताया कैसे रोकें चोरियां, किस समय पर होनी चाहिए गश्त…. देखें Video
जशपुर दौरे पर बोले सीएम बघेल: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान मार्च में होगा
भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Water Crisis: जीवनदायिनी नदी सूखी, 25 हजार लोगों पर गहराया जल संकट, जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही Water Crisis: जीवनदायिनी नदी सूखी, 25 हजार लोगों पर गहराया जल संकट, जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही
Next Article कांग्रेस, जोगी कांग्रेस सहित कई संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत कांग्रेस, जोगी कांग्रेस सहित कई संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?