ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इतना न गिरें कि उठना मुश्किल हो जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इतना न गिरें कि उठना मुश्किल हो जाए

By Om Prakash Verma
Published: May 30, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर चलाने का ऐलान किया है। भाजपा के नेताओं ने कहा है कि पार्टी घर-घर जाकर महिलाओं को सिंदूर भेंट करेगी। देश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जबरदस्त जोश का माहौल है पर यह नहीं भूलना चाहिए कि सिंदूर की अपनी अहमियत है। सिंदूर किसी के नाम की लगाई जाती है। हिन्दू स्त्रियां अपने पति के नाम का सिंदूर लगाती हैं। पति की मृत्यु के बाद सिंदूर पर उसका अधिकार भी स्वत: समाप्त हो जाता है। सिंदूर का उपयोग देवियों की पूजा में भी किया जाता है। बंगाल में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन ‘सिंदूर खेलाÓ की परम्परा है। इसमें सुहागिनें देवी मां को सिंदूर अर्पित करने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। गृहस्थी में भी नव दम्पति के आगमन पर दुल्हन को सुहागिनें अपने सिंधोरा से सिंदूर लगाकर उनके दीर्घ सुहाग की कामना करती हैं। पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिन्दुओं को ही निशाना बनाया। पूछ-पूछ कर विवाहिताओं का सिंदूर उजाड़ा गया। इसलिए जब भारत ने जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा तो किसी ने आपत्ति नहीं की। पर अब पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को घर-घर पहुंचाने के नाम पर महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। सिंदूर केवल हिन्दू विवाहित स्त्रियां लगाती हैं। वह किसी और का दिया सिंदूर नहीं लगाती बल्कि यह उसके सुहाग और सतीत्व पर गाली की तरह है। सनातन और हिन्दुत्व की बात करने वाले लोग ही अगर इस तरह से सिंदूर का मजाक बनाएंगे तो बाकी दुनिया को हंसने से कौन रोक सकता है भला? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसपर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा- ‘सिंदूर का संबंध हर महिला से है। सिंदूर को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। हर महिला का सम्मान होता है। पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते?Ó दरअसल, गुरुवार को राज्य के अलिपुरद्वार में 32 मिनट का संबोधन दिया। इसमें उन्होंने ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र करने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर भी अपनी बात रखी। इसके बाद भाजपा की राज्य इकाई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को घर-घर पहुंचाने की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं को उपहार में सिंदूर दिया जाएगा। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पर्चे भी बांटे जाएंगे। 9 जून से इसकी शुरुआत होगी। इसी दिन नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली थी। ऑपरेशन सिंदूर एक सैन्य अभियान था जिसमें देश के साथ ही दुनिया ने भारत का शौर्य देखा। भारत को अपनी क्षमता के प्रदर्शन का अवसर भी मिला। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ने खुद को मजबूती के साथ पेश भी किया। पर सिंदूर से जुड़ी भावुकता को राजनीति के दंगल में खींच लाने का कोई मतलब नहीं है।

युवा कांग्रेस का ‘मास्क पहनों छत्तीसगढ़’ अभियान हुआ शुरू… दुर्ग में प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने लोगों को बांटे मास्क
दया सिंह बोले – पहले ही कैबिनेट में पीएम आवास की मंजूरी देकर सीएम साय ने पेश की मोदी की गारंटी
‘विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार… राधा-कृष्ण की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास…. व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने चेम्बर हर मोर्चे पर तत्पर
युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नही देने वाले 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेषज्ञों ने की खुलकर बात, डॉ वर्णिका शर्मा ने कहा- बेहतर जागरुकता की ज़रूरत
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन, वीर सावरकर पर आधारित है किताब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?