ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आग से जन्म लेती हैं कहानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आग से जन्म लेती हैं कहानियां

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आम धारणा है कि आग में जलकर सबकुछ भस्म हो जाता है. पर ऐसा नहीं है. आग लगने के बाद नई कहानियां जन्म भी लेती हैं. ये किसी पुस्तक के नए अध्याय जैसा है. एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू होता है. जब भी कहीं आग लगी, उसमें से नई कहानियां ही निकल कर सामने आईं. कुछ ऐसा ही हुआ एक न्यायाधीश के साथ. आग उनके सरकारी आवास के प्रांगण में स्थित एक स्टोर में लगी. उस समय परिवार घर पर नहीं था. न्यायाधीश के निज सचिव ने दमकल को सूचित किया. दमकल कर्मियों ने आग बुझाई. यह एक हाईकोर्ट जज का आवास था. इसलिए सावधानी से काम लिया गया. अंतिम चिंगारी तक बुझाई गई. आग बुझाने के बाद रुटीन के तौर पर कमरे का सूक्ष्म निरीक्षण भी किया गया. अपनी रिपोर्ट में फायर सर्विस चीफ ने बताया कि आग बुझाने के बाद जब स्थल का निरीक्षण किया गया तो वहां कोई कैश या कैश से भरी बोरियां नहीं मिलीं. अग्निकांड की सूचना के बाद परिवार लौट आया. सुरक्षा कारणों से उन्हें स्थल से दूर ही रखा गया. वैसे भी यह कमरा बंगले के आउटहाउस की तरह इस्तेमाल होता था. यहां कबाड़, उपकरण आदि रखे होते थे. यह एक आम आवाजाही वाला कमरा था जहां किसी के आने-जाने पर कोई रोकटोक नहीं थी. कोई भी आदमी ऐसी जगह पर कैश तो क्या कोई भी कीमती सामान नहीं रखेगा. फिर भी कहानी चल पड़ी. जले नोटों की बोरियां की तस्वीरें सामने आने लगीं. जस्टिस दुहाई देते रहे कि ये जली हुई बोरियों की तस्वीरें उस स्थल से मेल नहीं खातीं जिसे उन्होंने अपनी आंखों से देखा था. पर यकीन करने के लिए तैयार बैठे लोगों ने तो जो सोचना था सोच लिया, जो मानना था मान लिया. इसके बाद क्या फर्क पड़ता है कि सचाई क्या है. यही तो कलियुग की खूबसूरती है. यहां सच वह नहीं होता जो सच होता है, यहां सच वह होता जिसे लोग मानना चाहते हैं. लोगों की रुचि स्कैंडल में है. जस्टिस के घर से करोड़ों रुपए के जले हुए नोट मिलना एक बड़ा ब्रेकिंग न्यूज था. जली हुई बोरियों की रकम किसने और कब गिन लीं किसी को पता ही नहीं चला. अब गेंद सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद बार काउंसिंल के बीच इधर से उधर हो रही है. इसका चाहे जो नतीजा निकले पर एक बात तो तय है कि पीड़ित न्यायाधीश से आरोपी न्यायाधीश बन गए शख्स और उसके परिवार का सुख चैन छिन चुका है. उनकी छवि धूमिल हो चुकी है. मीडिया ट्रायल में उसे जो सजा मिलनी चाहिए थी वह मिल चुकी है. अब उनकी नौकरी रहे या जाए किसी को धेला भर भी फर्क नहीं पड़ता. अलबत्ता एक सवाल यह तो उठता ही है कि जब इतना बड़ा रिश्वतखोर जज था तो वकील उसके खिलाफ क्यों हो गए? वकील तो ऐसे जजों को सिर माथे पर बैठाते हैं.

हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
आर्यन की जमानत फिर खारिज: कोर्ट ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन को बेल देने से किया इनकार… जमानत के लिए अब हाईकोर्ट का रुख
अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत
भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों का चक्रव्यूह तोडऩा होगा आसान? बुरे प्रदर्शन से गई थी सत्ता की चाबी
लाॅकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस की वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आभा उड़िया समाज के होली मिलन में दिखा युवाओं में उत्साह, वीर शहीदों को भी किया याद
Next Article shreekanchanpath 160 # 25 March 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?