ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब स्पीड डेटिंग पर बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब स्पीड डेटिंग पर बवाल

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
“रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है…” जैसे गीतों का अब जमाना नहीं रहा. ऐसा प्यार पास-पड़ोस में और स्कूल कालेज में ही होता था. लोग सालों तक एक दूसरे के साथ रहते थे. उनमें बातें होती थीं, जान पहचान होती थी, गहरी दोस्ती भी होती थी. यही आगे चलकर प्यार में तब्दील होता था. फिर दोनों की शादी घरवाले जात-बिरादरी देखकर करवा देते थे और अधूरा प्यार कविताओं-गजलों को जन्म देता था. आज करियरिस्ट युवाओं की जिन्दगी तांगे के घोड़े या कोल्हू के बैल जैसी होती है. 12वीं तक, यहां तक कि उसके बाद भी ऐसे बच्चे केवल किताबी कीड़ा ही बने रहते हैं. 25-26 की उम्र में यह अहसास होता है कि अरे! इश्क का सफा तो कोरा छूट गया. ऐसे लोगों के लिए तमाम डेटिंग साइट्स और ठीये-ठिकाने महानगरों से लेकर शहरों तक में पनपने लगे हैं. गुलाबी ठंड के अंतिम बचे-खुचे दिन शेष रह गए हैं. आज से वैलेंटाइन सप्ताह शुरू हो रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक कैफे ने एक महत्वपूर्ण आयोजन रखा. यह एक डेटिंग ईवेंट था. नाम था स्पीड डेटिंग – अर्थात तमाम सिंगल छूट गए अधेड़ युवा पैसे खर्च कर ईवेंट में शामिल होते. यहां उन्हें अपनी ही तरह के सिंगल मिलते. नए लोगों से पहचान का मौका मिलता. दोनों को ही इस मुलाकात का उद्देश्य पता होता. पिछले कुछ दशकों से विभिन्न समाजों द्वारा भी इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं. इन्हें वर-वधु परिचय सम्मेलन कहा जाता है. यहां एक मंच बना होता है जिसपर भावी वर और वधु अकेले खड़े होकर अपना परिचय देते हैं. अपनी पसंद और नापसंद बताने के साथ ही भावी जीवन साथी में अपेक्षित गुणों के बारे में भी बताते हैं. यह एक बेहद फार्मल आयोजन होता है. स्पीड डेटिंग थोड़ा सा इन्फार्मल है. यहां आप मिल सकते हो, हाथ मिला सकते हो, झप्पी भी दे सकते हो. यह भी एक तरह का परिचय सम्मेलन ही है बस फर्क यही है कि यहां किसी एक समाज के लोग नहीं होते. यहां परिचय का उद्देश्य दोस्ती करना और उसे आगे बढ़ाना होता है. सीधे-सीधे कमिटमेंट या शादी की बात नहीं होती. पर आयोजन परवान चढ़ता इससे पहली ही बजरंगियों की त्यौरियां चढ़ गईं. उन्हें यह आयोजन फूहड़ लगा. फूहड़ता देखने वालों की नजर में होती है. युवक युवतियों के बीच जान पहचान बढ़ाने और एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर में घोटुल प्रथा रही है. बहरहाल, जो लोग इस आयोजन में शामिल होना चाहते थे, वो अब मन मसोस कर रह गए हैं. किताबों में सिर दिए कब 25 के हो गए, पता ही नहीं चला. इसमें वो बच्चे भी शामिल थे जिन्होंने कालेजों में नाम तो लिखाया पर कभी उपस्थित नहीं हुए. हम उम्र लोगों से मिलने का यह मौका भी उन्होंने गंवा दिया. अब जबकि एक मौका मिला था, उसे भी बजरंगियों ने छीन लिया.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : चर्चा में छत्तीसगढ़ का रामनानी समाज… बताया उनके पूर्वजों ने पहले ही की भविष्यवाणी
New trick of Fraud : पुराना एंटिक नोट के बदले पांच लाख का ऑफर, झांसे में आए युवक ने गवां दिए दो लाख रुपए
Breaking News : भिलाई तीन सिरसा गेट का अंडर ब्रिज तीन दिन के लिए बंद, रेलवे ने बताई यह वजह
डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की बड़ी सफलता, नक्सली कैम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Breaking News : महादेव ऐप आईडी के सटारियों के 90 खाते फ्रीज, अब तक 12 पैनल पर हो चुकी है कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प, चाकूबाजी में दो युवक घायल, तीन हिरासत में हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प, चाकूबाजी में दो युवक घायल, तीन हिरासत में
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 115 # 07 February2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?