ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब युवाओं को साधने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब युवाओं को साधने की तैयारी

By Om Prakash Verma
Published: August 19, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी युवाओं को साधने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा को काम पर लगाया गया है। प्रदेश के पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 94 लाख 54 हजार से कुछ ज्यादा है। इनमें से 46 लाख वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। इनमें से लगभग सवा चार लाख मतदाताओं की उम्र 18-19 साल है। ये पहली बार मतदान करेंगे। विधानसभा और लोकसभा के पिछले चुनाव 2018-19 में हुए थे। अर्थात जिनकी उम्र अभी 22-23 साल है वो भी पहली बार मतदान कर रहे होंगे। इसके अलावा एक बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की भी है जो उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर हैं। न तो इनका मतदाता सूची में पंजीयन हुआ है और न ही वो वोट डालने के लिए उपलब्ध रहते हैं। राजनीतिक दलों का फोकस अब इन्हीं युवाओं पर है। पूरी कोशिश है कि इनमें से सभी युवा न केवल मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं बल्कि मताधिकार का प्रयोग भी करें। आज और कल अर्थात 19 और 20 अगस्त मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अंतिम तिथि है। 1 अक्टूबर 2023 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पार्टियों की पूरी कोशिश है कि बूथ स्तर पर उनके कार्यकर्ता ऐसे सभी विद्यार्थियों के सम्पर्क में रहें जो हाल ही में कालेज पहुंचे हैं। इनमें से जो भी विद्यार्थी 1 अक्टूबर 2023 से पहले 18 साल का हो जाएगा, उसका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए ये युद्धस्तर पर प्रयास करेंगे। इसके बाद शुरू होगी इन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश। दरअसल, यही वह खतरनाक ‘एज-मिक्सÓ है जिसे समझ पाना किसी भी राजनीतिक दल के लिए कठिन है। 18 से 29 साल के बीच के ये मतदाता सैद्धांतिक तौर पर दो भाग में बंटे हुए हैं। 18 से 25 साल के बीच के युवा अकसर झुण्ड में मतदान करते हैं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। इससे उलट, 25 से 29 के युवाओं की नजर सरकार की योजनाओं पर होती है। ये सभी बेहतर रोजगार की तलाश में होते हैं। यह वह उम्र है जब वो सेटल होने का प्लान बना रहे होते हैं। इनमें जोश कम और होश ज्यादा होता है। भाजयुमो और युवक कांग्रेस जैसे संगठनों से ज्यादा उसे आम आदमी पार्टी की बातें भाती हैं। संख्याबल के हिसाब से देखें तो कुल मतदाताओं में इनकी 25 फीसद की हिस्सेदारी है। पिछले लोकसभा चुनावों तक इस एज ग्रुप के मतदाता साफ तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ थे। पर केन्द्र सरकार की दिल्ली वाली हरकत के बाद स्थिति बदल चुकी है। मणिपुर के हालातों ने ताकतवर केन्द्र और डबल इंजन सरकार की पोल पट्टी खोल दी है। इन्हें रिझाना मुश्किल होगा।

बोर्ड परीक्षा मे बेहतर परिणाम लाने करें सामूहिक प्रयास – स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी
Gustakhi Maaf: क्यों जरूरी है किसीके आराध्य का अपमान
पीएम सूर्यघर योजना की बिजली से कारखाने भी चल रहे, बेहद लोकप्रिय हो रही प्रधानमंत्री मोदी की ड्रीम योजना
300 अरब नहीं चुकाए तो पाकिस्तान की बत्ती गुल कर देंगे… चीनी कंपनियों ने दी खुली धमकी
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना: पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना: पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी
Next Article सूने मकान से लाखों की चोरी, सोना व चांदी के जेवर ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?