ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब मान्यताओं के आधार पर बंटवारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब मान्यताओं के आधार पर बंटवारा

By Om Prakash Verma
Published: April 24, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश पिछले लगभग डेढ़ दशक से एक नई किस्म के बंटवारे का दंश झेल रहा है। यह बंटवारा देश की भौगोलिक सीमाओं पर न होकर घर-घर में हो रहा है। पहले बहस कट्टर हिन्दू होने और नहीं होने को लेकर थी। अब यह एक कदम और आगे चलकर सनातनी होने या नहीं होने तक जा पहुंची है। आम आदमी को न तो हिन्दू होने की परिभाषा ठीक-ठीक पता है और न ही सनातनी होने का मतलब उसकी समझ में आता है। जो कुछ सोशल मीडिया पर परोस दिया गया, वह उसी को सही समझ लेता है। सोशल मीडिया पर रायता फैलाने वालों को सिर-माथे पर बैठा लेता है और बवाल काटता है। इधर हिन्दुत्व की फसल कट चुकी, सनातनी होने की फसल भी जल्द ही कट जाएगी। इसके बाद कौन सा नया शिगूफा सामने आएगा, इसे सोचकर भी डर लगता है। जब भी सनातन की बातें होती हैं तो वर्ण व्यवस्था की भी बातें होती हैं। यह वही वर्ण व्यवस्था है जिसे शिथिल करने के लिए सिख पंथ की स्थापना हुई, बौद्ध समाज और ब्रह्म समाज जैसी विचारधाराओं का उदय हुआ। यह वही वर्ण व्यवस्था है जिसे तोडऩे के लिए देश के संविधान में सबको एक जैसे अधिकार दिये गये। बात वर्ण व्यवस्था पर ही खत्म हो जाती तब भी राहत की बात थी पर देश जानता है कि यह वर्ण व्यवस्था पर भी रुकने वाली नहीं है। प्रत्येक वर्ण में कुलीन वर्ग होता है। इसका कोई सटीक विलोम नहीं है बस इतना जानना काफी है कि कुलीन अकसर खानदानी होने की बातें किया करते हैं। इसी वर्ण के शेष लोग उनसे नीच होते हैं। ऊंच-नीच की ये बातें अब तक केवल वैवाहिक रिश्तों तक ही सीमित थीं पर अब ऐसी बात नहीं रही। अब जब दो लोग बैठकर किसी तीसरे की बात करते हैं तो उसके जात-कुल तक पहुंच जाते हैं। कोई कुलीन ब्राह्मण है तो कोई कुलीन कायस्थ। जब आगे और बंटवारा होगा तो इन्हें भी अलग-अलग होना पड़ेगा। क्या देश इसके लिए तैयार है? अगर पूरा देश सनातनी हो चला है तो पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री और आदिवासी राष्ट्रपति इनके बीच क्या कर रहा है? दरअसल, देश की इस मनोदशा को सोशल मीडिया के जरिए आकार दिया जा रहा है। इस मनोदशा और मानसिकता का मकसद केवल चुनाव जीतने के लिए वोट बैंक खड़ा करना है। इसके लिए एक पूरी टीम है जो ऐसे उदाहरण ढूंढ कर ले आती है जिसका उपयोग लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए किया जा सकता है। फिर उसका कूटनीतिक प्रयोग कर आम लोगों को भ्रमित किया जाता है। इसका शिकार होकर लोग अपने परिवारों में ही लडऩे-झगडऩे लगते हैं। अब तक तो यह केवल मतभेद है, आगे चलकर यदि यह मनभेद में बदल गया तो पूरा सामाजिक ताना-बाना ही ध्वस्त हो जाएगा। लोगों को यह समझना होगा कि सनातनी होने का मतलब पाषाण युग में लौट जाना नहीं है।

व्यापम ने जारी की प्री.बीएड से लेकर बीएससी नर्सिंग की एग्जाम डेट, 13 मई से भर सकते हैं आवेदन
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का बदल गया नियम, अब 120 महीने में होगा पैसा डबल
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच इस स्कूल में कोरोना विस्फोट, 16 स्टूडेंट मिले पॉजिटिव
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य
मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शासन की पहली प्राथमिकता, हेल्थ कमिश्नर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा प्रभावी कार्ययोजना बनाकर करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शांति नगर के दो मकानों में दिन दहाड़े सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार…. सीसी टीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश
Next Article CG Politics: किसका खेल बिगाड़ रहा है राजनांदगांव, भाजपा के सर्वे में 5 सीटों पर मुकाबला बराबरी का….इसलिए मोदी-शाह उतरे मैदान में CG Politics: किसका खेल बिगाड़ रहा है राजनांदगांव, भाजपा के सर्वे में 5 सीटों पर मुकाबला बराबरी का….इसलिए मोदी-शाह उतरे मैदान में

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?