ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अपनी मां वृद्धाश्रम में, गायों की फिक्र कौन करे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अपनी मां वृद्धाश्रम में, गायों की फिक्र कौन करे

By Om Prakash Verma
Published: October 1, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राजधानी के एक गौठान में लगभग आधा दर्जन गायों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों ने इस स्थल को मवेशियों के रहने के लिए अनुपयुक्त बताया. इसके बाद गायों को यहां से शिफ्ट कर दिया गया. पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद अधिकांश गौठानों का यही हाल है। गौठान ही क्यों, निचली बस्तियां भी इंसानों के रहने लायक नहीं रह गई हैं। बढ़ी हुई नमी, कीचड़ और दूषित जल के कारण लोगों का जीना मुहाल है। गौठानों, गौशालाओं और कांजी हाउसों में गायों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। थोड़े दिनों तक हंगामा होता रहता है और फिर मामला झाग की तरह बैठ जाता है। इसे पशुओं के प्रति क्रुरता कहा जा सकता है पर जिस समाज में इंसानों की ही किसी को परवाह नहीं, वहां मवेशियों की चिंता कोई करे भी तो क्यों, और कैसे? गौसेवा के नाम पर लोग गेट पर खड़ी गाय को एक-दो रोटी खिलाकर कत्र्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। गौ प्रेम भाषण और स्लोगन तक सीमित है। नाराजगी जाहिर करने और आरोप प्रत्यारोप की झड़ी से गाय का कोई भला नहीं होता। मौसम अगर सुन्दर-सुरक्षित घरों में रहकर चार टाइम पौष्टिक भोजन करने वालों को बीमार कर सकता है तो शेड के नीचे कीचड़ से सने मवेशी तो बीमार पड़ ही सकते हैं। जीवन है तो मृत्यु भी है। घरों में, अस्पतालों में प्रतिदिन, प्रत्येक शहर में दर्जनों मौतें होती हैं। इसी तरह शहरों में, गांवों में मवेशियों की भी मौतें होती हैं। शहर के दस कोनों में अगर दस मवेशियों की मौत हो जाए तो वह खबर नहीं बनती। पर इन आवारा पशुओं को यदि एक स्थान पर इक_ा कर दिया जाए और उनकी मृत्यु वहीं तो ये आंकड़े बन जाते हैं। गौठान, गौशाला और कांजी हाउस ऐसी ही जगहें हैं जहां आवारा और अनुपयोगी पशु रखे जाते हैं। इनमें बूढ़े और बीमार मवेशी भी होते हैं। कुछ उम्र पूरी करने के कारण तो कुछ बीमारी के कारण दम तोड़ देते हैं। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हैरानी तो इस बात पर होती है कि गाय पर गाहे-बगाहे हंगामा खड़ा करने वाले कभी इंसानों की गौशालाओं पर कुछ नहीं बोलते। शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह वृद्धाश्रम खुल रहे हैं। पहले शासन इन आश्रमों का सहयोग करता था पर अब उसने भी हाथ खींच लिया है। ऐसे आश्रमों के संचालक इधर-उधर से मांग कर उन बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिनके अपनों ने उन्हें सड़कों पर छोड़ दिया है। अकेले ट्विन सिटी की ही बात करें तो पुलगांव के सरकारी वृद्धाश्रम के अलावा शांतिनगर का मदर टेरेसा आश्रम, सेक्टर-2 और सेक्टर-8 का आस्था वृद्धाश्रम, सेक्टर-3 का फील परमार्थम ऐसे ही स्थान हैं जहां इंसान लावारिसों का जीवन जी रहे हैं। बुजुर्गों को उनके हाल पर छोडऩे वालों के लिए अच्छा यही होगा कि वे गायों को भी उनके हाल पर छोड़ दें।

आधी रात ट्रांसपोर्टर की पीट-पीटकर हत्या, शव ट्रक के नीचे फेककर भागे हत्यारे, लाश देखकर लोगों ने मचाया हल्ला
रायपुर में शुरू हुआ फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी 16 टीमें ले रही हिस्सा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का रायपुर में कोरोना से निधन
स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम की ऐतिहासिक उपलब्धि… जिले के खड़गवां सीएचसी को मिला ISO प्रमाणपत्र
Gustakhi Maaf: महिला आयोग को और होमवर्क की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रसोई गैस होगी सस्ती, खुलेगा नौकरियों का पिटारा, मोदी सरकार के आम बजट में इस बार रखा जाएगा हर वर्ग का ख्याल फिर बढ़ गए एलपीजी के दाम, तेल कंपनियों ने प्रति सिलेण्डर बढ़ाए 200 रुपए से ज्यादा… जानिए आपके शहर में कितना है दाम
Next Article सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?