ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अजब प्रेम की गजब दास्तां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अजब प्रेम की गजब दास्तां

By Om Prakash Verma
Published: May 21, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आम तौर पर यह माना जाता है कि युवतियां उम्र में अपने से बड़े और भरोसेमंद युवक या मर्द की तरफ आकर्षित होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शायद युवतियां अपने जीवन में एक ऐसा मर्द चाहती हैं जो उनसे ज्यादा मच्योर हो, अनुभवी हो, आर्थिक रूप से सक्षम हो तथा उसकी सुरक्षा और सही देखभाल कर सके। कहा यह भी जाता है कि किसी भी लड़की के जीवन में उसका पिता ही उसका पहला रोल मॉडल होता है। कहीं-कहीं बड़ा भाई भी इस रोल में फिट हो जाता है। शायद इसीलिए समाज ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया कि वैवाहिक संबंधों में वर को वधु से कुछ साल बड़ा होना चाहिए। मनोविज्ञान भी इस तथ्य को स्वीकार करता है। पर सूरत में जो हुआ वह इसके सर्वथा विपरीत था। एक शिक्षिका ने पांचवी के एक छात्र से दोस्ती की। वह उसे ट्यूशन पढ़ाती थी। पहले वह उसके घर जाती थी पर फिर उसने उसे अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। यह रिश्ता देखते ही देखते जिस्मानी रिश्ते में तब्दील हो गया। बात तब खुली जब एक दिन युवती बच्चे को लेकर भाग गई। बच्चा अब तक 13 बरस का हो चुका था। टीचर भी 23 की हो गई थी। जमकर तलाश शुरू हुई तो एक दिन दोनों पकड़ में भी आ गए। तब जाकर खुलासा हुआ कि 13 साल के उस बच्चे के साथ टीचर के जिस्मानी रिश्ते थे। वह गर्भवती थी और यही कारण था कि वह उसे लेकर भाग खड़ी हुई थी। कोर्ट के आदेश से गर्भपात करा दिया गया है। डीएनए के लिए भ्रुण को सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। फौरी तौर पर युवती को ही दोषी ठहराया जाएगा और कानून भी इसे युवती का अपराध ही मानेगा। पर बात यहीं खत्म नहीं हो जाती। सवाल यह उठता है कि युवती ने उस बालक में ऐसा क्या देखा? कहीं ऐसा तो नहीं कि महिलाएं कभी-कभी मातृत्व की भावना से प्रेरित होकर भी प्रेम कर बैठती हैं? मनोविज्ञान कहता है कि टीचर और स्टूडेंट एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं। स्टूडेंट जहां अपने टीचर को एक जानकार और मजबूत शख्स के रूप में देखता है वहीं टीचर स्टूडेंट को अपने अनुसार गढऩे की कोशिश कर रहा होता है। यहीं से दोनों का करीब आना शुरू हो जाता है। आम तौर पर यह एक भावनात्मक रिश्ता होता है पर यह रिश्ता इससे आगे तक भी जा सकता है। शिक्षक अपने विद्यार्थी के लिए रक्षात्मक हो सकता है और फिर उसे अपनी सुरक्षा में लेने के लिए प्रयत्नशील हो सकता है। इस मामले में दोनों ही भावनात्मक उथल पुथल की दौर से गुजर रहे थे। संभवत: दोनों के जीवन में भावनात्मक रिक्तता थी, खालीपन था। हो सकता है कि वो इसी खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे थे। प्रथमदृष्टया यह गलत तो है पर इसमें गलती किसकी है कहना मुश्किल है।

छठ पर्व के लिए आयुक्त ने दी जिम्मेदारी…. रूआबांधा का ठेकेदार व रिसाली तालाब की सफाई निगम कर्मी करेंगे
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांकेर और महासमुंद में वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण…. दो नए लैब के साथ अब प्रदेश के 9 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर की सुविधा
लॉकडाउन से सामान्य वर्ग फिर टूटेगी कमर…. शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा, सख्ती दिखाएं पर आर्थिक संक्रमण न फैलाए
निकाय उपचुनाव : दुर्ग निगम के वार्ड से कांग्रेस और अहिवारा पालिका के वार्ड से भाजपा की जीत
विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में पैरामेडिकल टेक्निशियन कोर्स के सफल छात्र-छात्राओं को मिला सर्टिफिकेट
Next Article अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : मारे गए 27 नक्सली.. 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?