ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: विश्वकप-2023 से मिले जीवन के सबक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: विश्वकप-2023 से मिले जीवन के सबक

By Om Prakash Verma
Published: November 20, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक दिवसीय विश्वकप में भारत ने अपने सभी लीग और नॉकआउट मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफायनल में टीम ने बेतरीन प्रदर्शन किया। न केवल बल्लेबाजों ने रिकार्ड बनाए और तोड़े बल्कि गेंदबाजी में भी रिकार्ड कायम किये गये। ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की जो नौ टीमें विश्व कप खेलने भारत आई थीं उन सभी को भारत ने हराया दिया था। न्यूजीलैंड को सेमी फाइनल में हरा कर परफेक्ट टेन स्कोर के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश किया था। जिस ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने छह विकेट से हराया था उसी ने छह विकेट से भारत को फायनल में हरा कर छठी बार विश्व कप जीत लिया। खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है। यदि दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया हो तो ताली दोनों के लिए बजती है। पर खेल भी जीवन के कई सबक दे जाता है। पहला सबक यह कि 50 ओवर की इस पारी में भारत जल्दबाजी में दिखाई दिया। आस्ट्रेलिया के पास भी खेलने के लिए वही 50 ओवर थे पर उसने खेल को इसी हिसाब से खेला और आराम से खेलते हुए लक्ष्य भेद गये। दूसरे भारत स्टार बल्लेबाजों और गेंदबाजों वाली भाषा समझता है। आज भी हमने पूरी टीम की कीमत को हाशिए पर ही रखा है। इसी साल जून में एडिलेड में खेले गए विश्व टेस्ट चैम्पयनशिप के फायनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ चुकी थी। उसे तभी यह सबक मिल गया था कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों के आगे बाएं हाथ के स्पिनर बेअसर साबित होते हैं। इससे सबक लिया होता तो महज छह माह बाद खेले गए इस एक दिवसीय विश्व कप में अश्विन भारतीय टीम का हिस्सा होते। ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भी ट्रेविस हेड ने शानदार योगदान किया था। 163 रन की पारी खेलकर वे मैन ऑफ द मैच बने थे। तब टीम इंडिया को अश्विन की कमी खली थी। इस मैच में भी हेड ने 120 गेंदों से 137 रन निकाल लिया। इसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्हें रोकने के लिए कोई अश्विन टीम में नहीं था। वास्तविक जीवन में भी इस तरह की गलतियां होती हैं। जब जीत पक्की करनी हो तो एक-एक रन, एक-एक बाउंड्री और एक-एक बॉल को पूरी शिद्दत से खेलना होता है। बल्लेबाज पर्याप्त ओवर खेलने पर फोकस करें तो पर्याप्त रन निकल ही आते हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में इस सबक को याद रखना चाहिए। कोई भी कमतर या बेहतर नहीं होता। वक्त आने पर सभी अपना-अपना काम अच्छे से करें तो चुनौतियों को मात दी जा सकती है। बचपन में जब भी हम पिकनिक पर जाते, बाबूजी ‘कोंदाÓ को साथ में रखते। हम उसका असली नाम तक भूल चुके थे। वह समझता-बूझता कम था पर उसमें बैल की तरह खटने की शक्ति थी। आज जब कोंदा हमारे बीच नहीं है तो चक्के वाले बैग भी हमें भारी पड़ते हैं।

विभिन्न राज्यों में खुलेंगे छत्तीसगढ़ संस्कृति केंद्र, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख सीएम बघेल ने मांगी जमीन
हर गांव-शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता, जो महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग और स्वास्थ्यगत समस्याओं के प्रति जागरूक करें: सुश्री उइके
अवैध बम फैक्ट्री में धमाका, आठ की मौत और 20 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ
विश्व अल्ज़ाइमर दिवस: ‘वस्तु रख कर भूल जाना, बातों का याद ना रहना ‘ है अल्जाइमर के प्रमुख लक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्योहारी सीजन में रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से चलने वाली 30 ट्रेनें रद्द… देखें शेड्यूल
Next Article पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?