ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: युद्धविराम पर क्या कहता है भारत
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: युद्धविराम पर क्या कहता है भारत

By Om Prakash Verma Published May 11, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
22 अप्रैल को पहलगाम में उकसाने वाली आतंकी गतिविधि के बाद से ही भारत आतंक के आका पाकिस्तान को एक के बाद एक सख्त संदेश दे रहा था। पर लगता है पाकिस्तान इसे हलके में ले रहा था। उसे यकीन था कि जैसे ही हालात खतरनाक स्तर पर पहुंचेंगे कोई न कोई बड़ा भाई बनकर बीच में आ जाएगा और उसकी जानबख्शी हो जाएगी। पहलगाम हमले के तत्काल बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया। इसके बाद उसने वीजा रद्द करने, पाकिस्तानियों को तत्काल वापस भेजने जैसे कड़े कदम उठाए। 6-7 मई की आधी रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच कर दिया। आधे घंटे से भी कम समय में भारत ने पाकिस्तान में बने 9 आतंकी ठिकानों और उनके मुख्यालयों को उड़ा दिया। 8 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले शुरू कर दिये पर भारतीय रक्षा प्रणाली के चलते उसका कोई ड्रोन, कोई मिसाइल भारत नहीं पहुंच पाया। इसके साथ ही युद्ध शुरू हो गया। इसके बाद भारत ने चुन-चुन कर पाकिस्तान पर ऐसे-ऐसे चोट किये कि उसकी हालत खराब हो गई। देश को लगा कि बस अब पाकिस्तान का नामोनिशान मिटने वाला है। कम से कम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को तो अब भारत वापस ले ही लेगा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी भावनाएं व्यक्त होने लगीं। पर युद्ध युद्ध होता है। यह किसी का शौक नहीं होता। 10 मई को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की स्थिति बन गई। पर इससे पहले भारत ने कई मामलों में इस युद्ध को जीत लिया था। दरअसल, भारतीय नेतृत्व स्वयं भी युद्ध नहीं चाहता था पर वह दुनिया को यह बता देना चाहता था कि भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करने वाला। उसे परवाह नहीं कि दुश्मन के पास न्यूक्लियर हथियार हैं। वह हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए समर्थ है। पाकिस्तान की सत्ता और आतंकियों के बीच के संबंध को उसने दुनिया के सामने उजागर कर दिया। 90 घंटे के इस संघर्ष ने स्थाई दोस्त और स्ट्रैटेजिक दुश्मनों की स्थिति भी स्पष्ट कर दी। एक बात साफ हो गई कि तुर्की हर हाल में पाकिस्तान का साथ देगा। अमेरिका मुंह से चाहे जो कहे वह भी आतंक और युद्ध के साथ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तमाम सबूतों के बाद भी पाकिस्तान को बेचारा मानेगा और उसे नए ऋण देगा। अकेला रूस ही है जो हमेशा भारत के साथ रहेगा। भारत सूचना युद्ध में कमजोर है, इसे बेहतर बनाने की जरूरत है। साफ हो गया कि ऐसे मौकों पर बॉलीवुड स्टार और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुप रहेंगे। एनआरआई तथा एमएनसी के भारतीय सीईओ भी मुंह में दही जमा लेंगे। काम आएगा केवल आपका इंटेलीजेंस, आपका डिफेंस सिस्टम और आपके जांबाज सिपाही। इसलिए अपने चश्मे का शीशा साफ कर लीजिए, देश के जांबाज सिपाही कोई जमींदारों के लठैत नहीं। उन्हें उनके हिस्से का सम्मान दीजिये।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Om Prakash Verma May 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
Next Article कार्यों में लापरवाही सरकार की कड़ी कार्रवाई, हटाए गए कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?