ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: महिला आरक्षण और जातिगत समीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: महिला आरक्षण और जातिगत समीकरण

By Om Prakash Verma
Published: October 27, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
केन्द्र सरकार ने भले ही महिला आरक्षण विधेयक को 2023-24 के चुनावों से पहले पारित कर लीड लेने की कोशिश की हो पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस मामल में फिर बाजी मार गई है. कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी सर्वाधिक महिलाओं को चुनाव मैदान में मौका दिया है. भाजपा ने पिछले चुनाव में 13 महिला उम्मीदवार उतारे थे जबकि कांग्रेस ने 14 महिला प्रत्याशी दिये थे. पिछले चुनाव में 10 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. इस बार कांग्रेस ने भाजपा के 15 के मुकाबले 18 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है. दोनों दलों ने मिलाकर कुल 33 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है. कांग्रेस ने कई सीटों पर विधायकों की टिकट काट कर महिला प्रत्याशी उतारे हैं. जाहिर है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से ज्यादा सक्रिय और सशक्त हैं. कांग्रेस ने रायपुर संभाग से सबसे ज्यादा छह महिला प्रत्याशी उतारे हैं जबकि दुर्ग संभाग से चार, बस्तर संभाग से एक और बिलासपुर संभाग से पांच महिला प्रत्याशियों को मौका दिया गया है. वहीं भाजपा ने सर्वाधिक सात महिला प्रत्याशी सरगुजा संभाग से उतारे हैं. इसके अलावा दुर्ग संभाग से दो, बस्तर संभाग से एक, बिलासपुर संभाग से दो तथा रायपुर संभाग से तीन महिला प्रत्याशी उतारे हैं. कांग्रेस के टिकट वितरण में जनसंख्या में विभिन्न जातियों के अनुपात का भी ध्यान रखा गया है. यह कांग्रेस के जातिगत जनगणना और आरक्षण के भी अनुरूप है. महासमुन्द जिले की चारों विधानसभा सीटों पर उतारे गए प्रत्याशियों में इसकी झलक साफ दिखाई देती है. कांग्रेस ने इन चारों सीटों को पिछले चुनाव में भाजपा से छीना था. इन चारों सीटें में पिछड़ा वर्ग की बहुलता है. कांग्रेस ने महासमुंद से कुर्मी, बसना के कोलता-अघरिया एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में आदिवासी-महाल, सरायपाली के गांड़ा बहुल आरक्षित सीट पर इसी गांड़ा समाज के अभ्यर्थी को चुनावी मैदान में उतारा है. एक सीट पर कांग्रेस का समीकरण उलट है, खल्लारी-बागबाहरा के आदिवासी-साहू-अघरिया बहुल क्षेत्र में यादव समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया है. भाजपा ने कुर्मी बहुल महासमुंद से कलार समाज के अभ्यर्थी तो खल्लारी-बागबाहरा के आदिवासी-साहू-अघरिया बहुल क्षेत्र में कुर्मी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. बसना के कोलता-अघरिया एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में अग्रवाल अभ्यर्थी को टिकट दिया है, तो सरायपाली के गांड़ा बहुल आरक्षित सीट पर सतनामी समाज के अभ्यर्थी को मैदान में उतारा है. वहीं धमतरी जिले की बात करें तो यहां की तीनों सीटों धमतरी, कुरुद और सिहावा में जातिगत समीकरणों को न्यूट्रलाइज कर दिया गया है. कुरुद में अजय चंद्राकर की टक्कर तारिणी नीलम चंद्राकर से है. धमतरी में रंजना साहू का ओंकार साहू से तो सिहावा में अंबिका मरकाम की टक्कर श्रवण मरकाम से है. कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में हो रहे प्रयोग राष्ट्रीय स्तर जारी बहस को नई दिशा देने में सफल होंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलुरू में किया पहली स्वदेशी चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन
मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज
गिरौदपुरी धाम के जैतखाम में तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच : गृहमंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा
कोरोना वैक्सीनेशन में भारत का नया कीर्तिमान, 18 महीने में लगीं 200 करोड़ खुराक
केनाल रोड फेस-2 : 40 फीट मार्किंग की तो हुआ बवाल, लोगों ने कहा विकास के नाम पर किसी को बेघर न करें प्रशासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दूसरे चरण के मतदान के लिए चौथे दिन 203 नामांकन दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक भरे गए 367 नामांकन पत्र
Next Article ODI World Cup-2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे ODI World Cup-2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?