ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जज्बा और क्षमता की गहरी होती खाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जज्बा और क्षमता की गहरी होती खाई

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक जमाना था, 95 फीसदी पुरुष अपनी पत्नियों और बच्चों को साइकिल पर बिठाकर 10-20 किलोमीटर चले जाते थे। विकसित भारत में ऐसे पुरुषों की संख्या 15-20 फीसद ही बची होगी जो खुद साइकिल चलाकर 20 किलोमीटर चले जाएं। इनमें से भी अधिकांश श्रमिक ही होंगे जो दिन भर में बौद्धिक कम और कायिक श्रम अधिक करते हैं। कुछ लोग शौकिया साइकिल चलाते हैं पर इनकी साइकिलें भी विशेष प्रकार की होती हैं जिसमें आरामदायक सीट और हैण्डल के अलावा अधिकतम मेकानिकल एफिशियेंसी के लिए कई प्रकार के गियर्स का संयोजन होता है। निम्नमध्यम वर्गीय परिवारों के लोग भी अब साइकिल नहीं चलाते। आभिजात्य वर्ग में साइकिल अब कुछ-कुछ शौक और कुछ-कुछ मजबूरी बन गई है। मजबूर वो लोग हैं जिन्हें डाक्टर ने साइकिल चलाने की सलाह दी है। शौकिया लोगों में वो लोग शामिल हैं जिन्हें प्रात: भ्रमण में जूते चटखाना पसंद नहीं है। साइकिल का जिक्र इसलिए कि आज की चर्चा जज्बातों और क्षमताओं के बीच की बढ़ती खाई को पाटने पर केन्द्रित है। नया रायपुर के खुटेरी जलाशय में कलिंगा विश्वविद्यालय के तीन छात्र डूब गए। पहला बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। उसके एक साथी ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा। तीसरा इन दोनों को बचाने की कोशिश में स्वयं भी डूब गया। अपने दोस्त की जान बचाने का जज्बा तो सभी में था पर क्षमता संभवत: किसी में नहीं थी। नल जल के इस युग में बहुत कम बच्चे नदी या तालाबों में नहाते हैं। तरणताल की सुविधा भी कुछ ही शहरों में है। वहां भी यह सुविधा मु_ीभर लोगों को ही उपलब्ध है। इसलिए कहा जा सकता है कि आज की आबादी का एक बड़ा हिस्सा तैराकी के हुनर से अनजान है। उसे तो इस बात का अहसास तक नहीं है कि पानी में उतरने के बाद पैरों तले जमीन नहीं होती और थल का पहलवान भी वहां असहाय हो जाता है। वहां जज्बात से ज्यादा काम आता है तैरने का हुनर। केवल तैरना ही काफी नहीं है, डूबते को बचाने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखते हुए बचाव कार्य करना पड़ता है। खुटेरा जलाशय में जो कुछ भी हुआ, वह पहली बार नहीं हुआ। ऐसी घटनाएं अकसर होती रहती हैं। विशेषकर विद्यार्थियों के जलाशय या नहर में डूब जाने की घटनाएं तो आम हो चली हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आधुनिक जीवन हमें पंगु बना रहा है? अंग्रेजी माध्यम के कुछ निजी स्कूलों में कथित तौर पर तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए अलग से फीस भी ली जाती है और बच्चों को रंग-बिरंगे स्विम सूट भी पहनाए जाते हैं। फिर उन्हें प्लास्टिक के कथित तरणतालों में छोड़ दिया जाता है जिनमें हद से हद कमर तक पानी होता है। तैराकी एक लाइफ स्किल है, इसका मजाक न बनाएं। तैरना नहीं आता तो पानी से दूर रहें।

सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए यह आरोप
छत्तीसगढ़ में 7900 लीटर नकली घी जब्त : चैत्र नवरात्र में खपाने की थी तैयारी…. जानिए कैसे तैयार हो रहा था नकली घी
Bhilai Breaking : भारी बारिश में बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से भिड़ा बाइक सवार, मौके पर मौत
चाय दुकान चलाने वाली प्रेमिका की हत्या, दूसरे ग्राहकों से बात करने पर प्रेमी करता था शक, डंडे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट
सफलता की कहानी: पार्वती बाई को नहीं जाना पड़ा अस्पताल, एमएमयू से घर के पास हो गया मुफ्त इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Next Article अंडर-19 विश्व कप: पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 को भारत से खिताबी मुकाबला अंडर-19 विश्व कप: पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 को भारत से खिताबी मुकाबला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?