ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: क्या वाकई सच हो जाएंगी भविष्यवाणियां
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: क्या वाकई सच हो जाएंगी भविष्यवाणियां

By Om Prakash Verma Published July 8, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं का इतिहास भी लगभग उतना ही पुराना है जितना मानव सभ्यता का. दुनिया भर में होने वाली बड़ी उथल-पुथल भरी घटनाओं के समय अकसर याद आ जाते हैं भविष्यवक्ता। कई बार उनकी भविष्यवाणियां सटीक भी बैठती हैं। भले ही ये भविष्यवक्ता आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी पुस्तकों से भविष्यवाणियां उद्धृत होती रहती हैं। ऐसे भविष्यवक्ताओं में प्रमुख रूप से फ्रांस के नास्त्रेदमस, भारत के संत अच्युतानंद दास और जर्मनी के बाबा वेंगा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। साल 2024 के लिए भी इन लोगों ने कुछ भविष्यवाणियां की हैं। इन सभी भविष्यवक्ताओं का मानना रहा है कि 2024 में दुनिया का सबसे बड़ा भूकम्प आ सकता है। कुछ देशों में विद्रोह और गृहयुद्ध की स्थिति बन सकती है। एक भीषण बाढ़ से दुनिया में हाहाकार मच जाएगा। बाबा वेंगा ने कहा था कि 2024 तक चीन दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा। इसके साथ ही धरती का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा। ठंडी जगहें गर्म हो जाएंगी और गर्म जगहें ठंडी हो जाएंगी। ग्लेशियर पिघलने लगेंगे और समुद्र किनारे बसे हुए शहर जलमग्न हो जाएंगे। नास्त्रेदमस का आकलन है कि हिमालय में हजारों साल से तपस्या कर रहे चमत्कारिक और रहस्यमय साधु आबादी के बीच आएंगे। पूर्व का कोई सम्राट मुक्तिदाता बन कर आएगा जिसकी बात सभी लोग मानेंगे। कोई ऐसी खोज होगी जो मनुष्य जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। इसी साल भारत अंतरिक्ष में अपनी विशेष सत्ता कायम कर लेगा। आज देशों के बीच युद्ध हो रहे हैं, चीन ने महाशक्तिशाली रडार तैयार कर लिया है जो हाइपरसोनिक मिसाइलों को भी ट्रैक कर सकता है। इसे अब तक असंभव माना जाता था। मौसम परिवर्तन को लेकर हाय-तौबा तो पिछले कई सालों से मची हुई है पर जिम्मेदार लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। थोड़े से पौधे लगाकर ही हम आज भी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी जवाबदेही की इतिश्री कर लेते हैं। इस साल मौसम ने ऐसी पल्टी मारी है कि मौसम विभाग भी बारिश को लेकर 24 घंटे तक की जानकारी नहीं दे पा रहा है। जहां तक गृहयुद्ध का सवाल है यहां ब्रिटेन की राजनीति पर एक नजर मार लेना जरूरी होगा। अक्टूबर 2022 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक को करारी हार का सामना करना पड़ा। वो ब्रिटेन के सबसे दौलतमंद सांसद थे। इसके बाद से ही उनपर आरोप लगते रहे कि उनके जैसे रईस का आम आदमी की परेशानियों से कोई जुड़ाव नहीं है। भारत में भी हालात जुदा नहीं हैं। यहां भी सत्ता जाते-जाते बची है। लोगों को लगता है कि सरकार का गरीब की दुश्वारियों से कोई वास्ता नहीं है। रोजगार स्थिर है जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार इसके बारे में बात तक नहीं करती। पर यहां की राजनीति ब्रिटेन से बहुत अलग है। यहां मानकर चलते हैं कि गरीबी और गरीबों के कष्ट हमेशा बने रहेंगे।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Om Prakash Verma July 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक ने कुत्ते को मारकर फंदे से लटकाया, वीडियो वायरल हुआ तो बोला पागल था इसलिए मारा… माफी भी मांगी
Next Article अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ तो बेटियां बोली- धन्यवाद मुख्यमंत्रीजी अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ तो बेटियां बोली- धन्यवाद मुख्यमंत्रीजी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?