ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इस जेल अधीक्षक ने शोले की याद दिला दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इस जेल अधीक्षक ने शोले की याद दिला दी

By Om Prakash Verma
Published: February 27, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
तिहाड़ जेल अलग-अलग कारणों से हमेशा सुर्खियों में रहता है. 1990 के दशक में इस जेल में सुधारों की शुरुआत हुई. तब आने वाली खबरें रचनात्मकता से भरपूर होती थीं. पहली महिला आईपीएस किरण बेदी मई 1993 में दिल्ली जेल में महानिरीक्षक के रूप में तैनात हुईं थीं. उन्होंने तिहाड़ जेल में कई सुधारों की शुरुआत की, जिसे दुनिया भर में प्रशंसा मिली और 1994 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला. 2003 में, बेदी पहली भारतीय महिला बनीं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र में महासचिव के पुलिस सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया. पर अब जिन कारणों से यह जेल सुर्खियों में है वह बरबस शोले की याद दिलाता है. शोले की जेल में मशहूर कॉमेडियन असरानी जेलर की भूमिका में थे. हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, हमारी जेल में सुरंग, आधे इधर जाओ – आधे ऊधर जाओ और बाकी मेरे पीछे आओ जैसे संवाद आज भी लोगों को याद हैं. अब तिहाड़ से अवकाश प्राप्त कर चुके पूर्व अधीक्षक ने अपना मुंह खोला है. उसने कहा कि सहारा कुमार सुब्रत राय जेल में अय्याशी करते थे. इशारों इशारों में बात करते हुए वे बताते हैं कि सुब्रत राय से मिलने प्रतिदिन 2-3 एयर होस्टेस आती थी जो घंटों उनके साथ रहती थीं. अब इस दौरान वे क्या करती हैं, इसे उसने लोगों के विवेक पर छोड़ दिया. उसने बताया कि जेल में सुब्रत के कमरे से शराब की बोतलें भी मिली थीं. उसने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इसकी शिकायत की गई थी. उन्होंने इसका वीडियो बनाने के लिए कहा था. इसे कहते हैं बहती गंगा में हाथ धोना. केजरीवाल एक ही समय पर अनेक आरोपों का सामना कर रहे हैं. एक-आध आरोप और सही. पर आरोप लगाने से पहले देख तो लेते कि बोल क्या रहे हैं. आप तिहाड़ के जेल अधीक्षक थे. सुब्रत के सेल में शराब की बोतलें मिलीं. बोतलें अंदर कैसे पहुंची? इसे रोकना किसकी जिम्मेदारी थी? लड़कियां आकर मिलती थीं. लड़कियों को कौन आने देता था? जाहिर है कि सीएम उन्हें अपने साथ तो लेकर आते नहीं थे. वैसे भी सुब्रत को एक सेक्रेटरी अपने साथ रखने की छूट अदालत के आदेश पर मिली हुई थी. यह भी किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि वीआईपी कैदियों से जेल के कर्मचारी कितना लाभांवित होते हैं. अकेले तिहाड़ ही क्यों देश के अधिकांश जेलों में पैसों के ऐवज में सुविधाएं मिलती हैं. जेल के अंदर शराब और बोटी-शोटी पहुंचाई जाती है. खास कैदियों के पास टीवी और मोबाइल फोन होता है. इसे रोकना खुद उसी आदमी की जिम्मेदारी थी जिसने यह आरोप लगाया है. लगता है उसके दिमाग में गंद भरी हुई है. इस तरह के लोग नर्स, एयर होस्टेस, बार गर्ल्स, डांसर्स को अच्छी नजरों से नहीं देखते. अच्छा होता कि वह अपना काम मुस्तैदी से करता और केजरीवाल पर यह बम तब फोड़ता जब वो सीएम थे.

विकास से ही होगा बस्तर की समस्याओं का समाधान… सीएम बघेल ने किया बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान
सोशल मीडिया में हथियार दिखाना पड़ा भारी, दुर्ग एसपी ने तमंचे वाली लड़की से लेकर चाकूबाज व हुक्काबाज की लगाई क्लास.. देखें Video
5000 रुपए कर्ज के बदले पड़ोस के बुजुर्ग ने किया नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज… आरोपी गिरफ्तार
समाज सेवा के लिए भिलाई की इन विभुतियों का हुआ सम्मान… सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा किया गया सम्मान
राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, पूछा- क्या आजादी के 75 साल बाद भी देश में इसकी जरूरत?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
Next Article हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार को निर्देश-कहा कि कॉलेजियम के सिफारिशों को दी जाए मंजूरी सुको का अहम फैसला: जीएसटी और सीमा शुल्क के मामलों में एफआईआर के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?