ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आखिर राहुल ने तय कर दी राजनीति की दिशा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आखिर राहुल ने तय कर दी राजनीति की दिशा

By Om Prakash Verma
Published: September 30, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
वायनाड सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार राजनीति की दिशा और दशा तय कर ही दी। राहुल की पदयात्रा का मजाक बनाने वाली भाजपा ने पहले जहां यात्राएं निकालनी शुरू कीं वहीं अब वह टिफिन पालीटिक्स की तरफ झुक गई है। इसमें भाजपा के बड़े नेता सभी समाज के लोगों के साथ मिलेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। उद्देश्य होगा उनकी बातों को सुनना, उनकी आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को करीब से समझना। राहुल पिछले कई वर्षों से ऐन ऐसा ही कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उनका पूरा फोकस लोगों से मिलने, उनकी बातें सुनने और उनकी जरूरतों का पता लगाने पर रहा है। वे जहां भी जाते हैं, जिसके भी घर में बैठते हैं, उनके साथ उनका ही भोजन करते हैं। भाजपा भी अब भोजन पर चर्चा करने को उतावली है। मध्यप्रदेश में भाजपा के बड़े नेता, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं ने टिफिन पालीटिक्स की शुरुआत की। वे अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने लगे हैं। कई तस्वीरों में वे अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते यह परिपाटी प्रदेश के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों तक फैल गई। इसका प्रमुख उद्देश्य है कार्यकर्ताओं के बीच भाईचारा स्थापित करना तथा उनके करीब जाना। चुनावों के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल कार्यकर्ताओं को अपने साथ बनाए रखना होता है। टिकट वितरण होते ही लगभग सभी दलों में फूफाजी पैदा हो जाते हैं। कुछ बगावत कर बैठते हैं तो अधिकांश लोग चुप्पी साधकर घर बैठ जाते हैं। कुछ लोग ऊपर से तो साथ नजर आते हैं पर दरअसल, गुपचुप भितरघात की तैयारी कर रहे होते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि साथ बैठकर भोजन करने से आपसी मनमुटाव और तल्खी को समय पर सुलझाया जा सकेगा। पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को जो निर्देश मिले हैं, वो इससे आगे तक जाते हैं। पिछली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता अमित शाह ने दो टूक कहा है कि सभी समाज के लोगों के साथ संबंध जोडऩे हैं। उनके साथ मिलना बैठना है। साथ-साथ भोजन करना है। इस दौरान उनसे खुल कर बातें करनी है और उनके मन की थाह पाना है। साथ ही उन्हें विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए उनका समर्थन हासिल करना है। इसके अलावा भाजपा द्वारा बनाए गए आरोपपत्र के मुद्दों को उनके सामने रखना है और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को घेरने की कोशिश करनी है। अब तक यही माना जाता रहा है कि भाजपा के पास अपना एक एजेंडा है जिसे पूरा करने के लिए वह विपक्ष मुक्त भारत की कल्पना करती है। बुनियादी तौर पर वह आरक्षण के भी खिलाफ है। पर केन्द्र में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने से पहले ही उसे समझ में आ गया है कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता।

पंचायतों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, एक क्लिक में मनरेगा के पांच सालों की जानकारी, रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर सुविधा शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में 14 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी
यातायात विभाग की पहल: एक ही रात में दो बार बनाया ग्रीन कोरिडोर… दो मरीजों को समय पर पहुंचाया रायपुर
गुस्ताखी माफ़: शाकाहारियों की थाली से हरियाली गायब क्यों?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2000 रुपए के नोट बदलने की आज अंतिम तिथि, आज नहीं बदले तो होगी मुश्किल
Next Article CG News : कटघोरा में हाथी के बच्चे की मौत, दलदल में फंसने से गई जान… जांच में जुटा वन विभाग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?