ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आखरी ओवर में भूपेश के दनादन छक्के
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आखरी ओवर में भूपेश के दनादन छक्के

By Om Prakash Verma
Published: October 7, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार इस मैच का अपना आखिरी ओवर खेल रही है। चमत्कारी बल्लेबाज की तरह इस आखिरी ओवर से वो पूरे 36 रन निकालना चाह रही है। उम्मीद है कि ओवर में दो चार नो-बॉल भी खेलने को मिल जाएंगे। केन्द्र ने मिलेट्स मिशन शुरू किया। आज पूरी दुनिया मिलेट वर्ष मना रही है। छत्तीसगढ़ ने मिलेट्स को भी रोजगार से जोड़ दिया। आज मिलेट्स कैफे में इन गौण अनाजों से बने तरह-तरह के पकवानों की बहार आई हुई है। लोग इसे ट्राई भी कर रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। खासकर जिन्हें अपने स्वास्थ्य से प्रेम है, वो मिलेट्स को किसी न किसी रूप में अपने आहार में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पर मास्टर स्ट्रोक खेला जाना अभी बाकी था। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले भूपेश बघेल ने आखिरी ओवर में छक्के मारने शुरू कर दिये। सरकार ने कोदो और कुटकी को क्रमश: 3200 और 3350 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा कर दी। अभी लोग मुंह बाए इस शॉट को देख ही रहे थे कि बिजली कंपनी के लगभग 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया। राज्य महुआ बोर्ड के गठन की भी घोषणा कर दी। बोर्ड – महुआ संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और उपयोग को बढ़ावा देगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली अधिकारियों-कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई कार्रवाई को शून्य घोषित कर दिया। दरअसल, विधानसभा चुनाव को चंद माह रह गए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। चुनाव तिथि की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। इसके साथ ही लागू हो जाएगी आचार संहिता। इसके बाद नई घोषणाएं नहीं हो पाएंगी। इसके बाद केवल आधा सच, आधी झूठ वाला घोषणा पत्र जारी होगा। सरकार किसी की भी बने, उसपर बहस पांच साल बाद होगी। इसलिए, चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले के शेष दिनों को इस मैच का आखिरी ओवर कहा जा सकता है। विधानसभा चुनावों में वैसे भी राज्य सरकार का पलड़ा हमेशा भारी होता है। खासकर तब, जब उसका पूरा फोकस राज्य पर होता है। छत्तीसगढ़ कई मामलों में बेहद समृद्ध है। धान, तेंदूपत्ता और खनिज को छोड़ भी दें तो वनोपज, महुआ और गौण अनाज के मामले में भी छत्तीसगढ़ बेहद समृद्ध है। इनके संग्रह मूल्य और बाजार मूल्य में इतना ज्यादा अन्तर है कि यदि बीच की कडिय़ों को खत्म कर दिया जाए तो विकास के अंतिम पायदान पर खड़ा संग्राहक रातों रात अमीर हो सकता है। इसकी कमाई से अब तक केवल मु_ी भर व्यापारी ही लाल होते रहे हैं। केन्द्र की प्राथमिकता मालदारों को और मालदार बनाने की है ताकि वो रोजगार का सृजन कर सकें। वहीं राज्य सरकार चाहती है कि संग्राहक और उत्पादक को भरपूर पैसा मिले ताकि इसी पैसे से बाजार उठे। प्राथमिकताओं के इस अंतर को समझ गए तो अच्छा होगा।

भीषण हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ऑयल टैंकर में लगी आग, चार की मौत, तीन घायल
रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
जामुल पालिका का बजट : अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने रखा 31 करोड़ का बजट, विधायक कोर्सेवाडा रहे मौजूद
कोरोना के बीच बर्ड फ्लू का कहर, 18 लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारा जाएगा
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी जोन के अधिकारियों के साथ की बैठक, बिलासपुर व रायपुर से भी जुड़े अफसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : छत्तीसगढ़ में स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा, सरकार ने शुरू की यह खास योजना
Next Article मिशन गगनयान : अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की तैयारी शुरू, जल्द शुरू होगा पहला मानवरहित उड़ान परीक्षण मिशन गगनयान : अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की तैयारी शुरू, जल्द शुरू होगा पहला मानवरहित उड़ान परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?