ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब तो नशेड़ियों पर गंभीरता से सोचो
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 24, 2026
भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
October 24, 2026
ग्राम जोरातराई के सड़क पारा में सौर ऊर्जा व्यवस्था के रखरखाव की पहल
बैटरियों के प्रतिस्थापन से सौर ऊर्जा संयंत्र के सुचारु संचालन को मिलेगा संबल
October 24, 2026
बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब तो नशेड़ियों पर गंभीरता से सोचो

By Om Prakash Verma Published January 4, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
नशेड़ी बेटे से परेशान होकर बाप घर छोड़ कर चला गया. नशे की तलब में भन्नाए बेटे ने मां की हत्या कर दी. इसके बाद स्टील के गिलास से उसका चेहरा गोद दिया. बाप हाथ झाड़कर अलग खड़ा हो गया था और बच्चों की परवरिश निजी स्कूल में टीचर की नौकरी करने वाली मां के कंधों पर आ गई थी. नशेड़ी बेटे को संभालना उसके बस में नहीं था. नशे के लिए घर में चोरी, माता-पिता की पिटाई करने से लेकर उनकी हत्या करने की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं. बावजूद इसके नशा और नशेड़ी को लेकर न तो सरकार गंभीर है और न ही समाज. कहने को तो भारत पिछले कुछ वर्षों से युवा देश है पर युवाओं की फिक्र किसे है. शिक्षा उद्योग डिग्रियां बेचने में मस्त है. महंगी डिग्रियों के चलते बैंकों ने ऋण योजना चला रखी है जिसमें ऋण लेने वाले युवाओं के माता-पिता अपनी स्थायी संपत्ति को गिरवी रख देते हैं. कोई खेत बेच कर पढ़ाई करवा रहा है तो कोई जीवन भर की जमा पूंजी लगाकर खरीदे गए मकान को बैंकों में गिरवी रख रहा है. डिग्री के बावजूद नौकरियां मिलती नहीं. कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान डिग्री लेकर निकले विद्यार्थियों की लगी लगाई नौकरी चली गई. दो साल का कैम्पस सिलेक्शन शून्य हो गया. पर सरकार खामोश रही. जब होनहारों के साथ यह हो रहा है तो औसत दर्जे का छात्र क्या करेगा. माना कि छोटे-मोटे काम धंधे से भी अच्छा रोजगार हो सकता है. कई बार तो निजी क्षेत्र में नौकरी करने से बकरी चराना या समोसे बेचना बेहतर सिद्ध होता है. इन छोटे-मोटे धंधों से कमाई भले ही अच्छी हो, पर मौजूदा भारतीय समाज में इन्हें इज्जत नहीं मिलती. लोग गले में आई-कार्ड लटकाकर 10-15 हजार की नौकरी करने को बेहतर समझते हैं. इससे एक ऐसे समाज का निर्माण हो रहा है जहां सपने तो बेहद रंगीन हैं पर कूंची गंजी हो चुकी है. ऐसे बच्चे अकसर नशे कि गिरफ्त में फंस जाते हैं. बात-बात पर पार्टी करने की एक नई संस्कृति पैर जमा चुकी है. 9वीं-10वीं के बच्चे भी दारू पार्टी करने लगे हैं. इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं. दारू दुकानों से लेकर दवा दुकानों तक में नशा बिक रहा है. दारू की भी ऑनलाइन डिलीवरी होने लगी है. नशा करने के और भी तरीके बताने के लिए अपने गूगल-बाबा तो बैठे ही हैं. नशे के खिलाफ केवल प्रवचनों से कुछ नहीं होगा. हर साल 10 लाख से ज्यादा ग्रेजुएट पैदा हो रहे हैं. 50 लाख से ज्यादा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं. बीटेक की डिग्री लेकर लोग सेल्समैन बने हुए हैं. ऐसे में सामान्य ग्रेजुएट कहां जाए? वह क्या पढ़े और क्यों पढ़े? इसका जवाब दिये बिना नशाखोरी और उससे उपजने वाली बीमारियों का इलाज करना संभव नहीं है. समाज का एक बड़ा तबका बेरोजगार होगा तो तरह-तरह के अपराध अपने आप बढ़ते चले जाएंगे.

You Might Also Like

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

बैटरियों के प्रतिस्थापन से सौर ऊर्जा संयंत्र के सुचारु संचालन को मिलेगा संबल

बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें

Om Prakash Verma January 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : कोंडागांव में CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
Next Article अंधे कत्ल का खुलासा : कुम्हारी में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शराब के पैसे को लेकर विवाद के बाद साथी ने पत्थर पटककर मार डाला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?