ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम

By Om Prakash Verma Published September 6, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
75 साल में यह हालत हो गई है भारतीय लोकतंत्र की. यह एक ऐसा पेशा है जिसमें अकूत कमाई है. इसके लिए केवल उम्र क्राइटेरिया है. वोट मैनेज कर लिया तो जघन्यतम अपराध के आरोप लेकर आप मंत्री बन सकते हैं. तुलसीदास ने रामायण में कहा भी है – “समरथ को नहीं दोष गोसाईं, रवि पावक सुरसरि की नाईं.’ इस दोहे का अर्थ है कि योग्य और शक्तिशाली व्यक्ति पर कोई दोष नहीं लगता, ठीक वैसे ही जैसे सूर्य, अग्नि और गंगा नदी. अर्थात जो व्यक्ति सामर्थ्यवान होता है, चाहे वह कैसा भी कार्य करे, उस पर किसी भी प्रकार की उंगली नहीं उठाई जा सकती. फर्क केवल इतना है कि यहां दोष छिपाने के लिए भी लोग सामर्थ्यवान बनते हैं. देशभर के 302 मंत्रियों (करीब 47%) ने आपराधिक केस की बात खुद स्वीकारी है. इनमें 174 मंत्री ऐसे हैं, जिन पर हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं. केंद्र सरकार के 72 मंत्रियों में से 29 (40%) ऐसे हैं जिन्होंने आपराधिक केस की बात मानी है. चुनाव सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ ने 27 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के कुल 643 मंत्रियों के हलफनामों के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी है. यह हाल सभी पार्टियों का है. भाजपा के 336 मंत्रियों में से 136 पर आपराधिक केस हैं, जिनमें से 88 पर गंभीर आरोप हैं. कांग्रेस के 61 मंत्रियों में से 45 पर केस हैं, 18 पर गंभीर आरोप हैं. डीएमके के 31 में से 27, टीएमसी के 40 में से 13 और टीडीपी के 23 में से 22 के खिलाफ मामले हैं. अनुपात के हिसाब से देखें तो सबसे अच्छी स्थिति टीएमसी की है जबकि सबसे ज्यादा बदनाम वही है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं. देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 28% यानी 143 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. इनमें से 78 पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं. यह स्थिति तब है जब पुलिस नेताओं के मामले में हाथ डालने से कतराती है. यदि सभी मामले दर्ज हो जाएं तो आंकड़े और भी भयावह हो सकते हैं. तो क्या जनता भी यही चाहती है? आखिर इन्हें चुनकर विधानसभा औऱ लोकसभा में भेजने की जिम्मेदारी तो नागरिकों की ही है. क्या प्राथमिकताएं बदल रही हैं? दमदार नेता जब मंत्री हो जाते हैं तो करेले पर नीम चढ़े की कहावत अपने आप चरितार्थ हो जाती है. कोई आश्चर्य नहीं कि देश की सर्वोच्च अदालत की राय भी अब सरकार को पसंद नहीं आती. उनकी तरफ से वकील ऐसे-ऐसे तर्क देते हैं कि न्याय की अवधारणा ही घायल हो जाती है. दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है. उम्मीद करनी चाहिए कि इसके इरादे नेक हों.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma September 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऐतिहासिक पहल: राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट-जेईई कोचिंग, हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर ऐतिहासिक पहल: राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट-जेईई कोचिंग, हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर
Next Article कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?