ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi सवाल को छोड़ सवालिये पर तान दी बंदूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi सवाल को छोड़ सवालिये पर तान दी बंदूक

By Om Prakash Verma
Published: October 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में एक सवाल उठाया। इस पर पिछले लगभग एक सप्ताह से जमकर हो-हल्ला हो रहा है। पर यह हंगामा सवाल या उसके मेरिट को लेकर नहीं है। शोर-शराबा इस बात पर हो रहा है कि महुआ ने एक उद्योगपति हीरानंदानी से पैसे और उपहार लेकर यह सवाल पूछा है। जिस देश में सांसद या विधायक बनने के लिए कोई न्यूनतम योग्यता न हो, वहां अधिकांश सांसद और विधायकों के पास इस तरह के लोग होंगे ही, जिनके सलाह-मशविरे पर वह काम करेगा। वैसे भी जनप्रतिनिधि एक क्षेत्र विशेष का प्रतिनिधि होता है, कोई विषय विशेषज्ञ नहीं। अखबारों में छपने वाली भ्रष्टाचार की खबरों के बारे में भी यही कहा जा सकता है। एक ठेकेदार की चुगली दूसरा ठेकेदार करता है तभी बात सामने आती है। पुलिस भी अधिकांश मामले अपराधी और पूर्व अपराधियों की सूचनाओं पर ही हल कर पाती है। इसी तरह किसी उद्योगपति की अंडर-द-टेबल हरकतों को जितनी आसानी से एक दूसरा उद्योगपति ताड़ लेता है वह किसी सरकार के बस का नहीं होता। महुआ के विवाद का जिक्र खास इसलिए की तलवारें दोनों तरफ से खिंची हुई हैं। पिछले दस सालों में जो एक बड़ा परिवर्तन देश में आया है वह यह कि कुछ नेता बेखौफ हो गए हैं। अब उन्हें केन्द्र या केन्द्र की एजेंसियों का डर नहीं लगता। वो आंखों में आखें डालकर सवाल पूछते हैं। ऐसे लोगों का मीडिया पर से भी भरोसा उठ चुका है। वे अब सीधा एक्स पर बातें करते हैं। एक्स अब बड़े लोगों का फेवरिट मंच हो गया है जहां वे न केवल भड़ास निकालते हैं बल्कि लोगों को इतना मसाला दे देते हैं कि चंद पंक्तियों की सूचना चार कॉलम की खबर बन जाती है। महुआ मामले में तो एक वास्तविक एक्स का भी रोल सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के सूत्रधार हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर जय अनंत देहाद्राई। महुआ ने कहा है कि अनंत देहाद्राई एक तिरस्कृत प्रेमी हैं जो अपनी खीझ निकाल रहे हैं। अब आते हैं सवाल पर। हीरानंदानी ने महुआ की मदद जिस सवाल को पूछने के लिए की थी, वह सवाल अदानी समूह को लेकर था। इस मामले में महुआ ने सीना ठोंक कर कहा है कि अदानी के खिलाफ संसद में सवाल उठाने के लिए वे सुचेता दलाल, शार्दुल श्रॉफ और पल्लवी की मदद लेती थीं। वे फाइनेंशियल टाइम्स, न्यूयॉर्क टाइम्स और बीबीसी के पत्रकारों के भी सम्पर्क में रहती थीं। आखिर पुख्ता जानकारी हासिल करने के लिए कई स्रोतों का इस्तेमाल करने में गलत क्या है? यदि सवाल में दम है तो सरकार को उसका जवाब देना चाहिए। सवाल बेबुनियाद है तो उसे रिजेक्ट कर पूछने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे। देश की शीर्ष अदालतें भी ऐसा ही करती हैं। पर यहां तो सवाल को डस्टबिन में डाल कर सवालिए पर ही बंदूक तान दी गई है।

Good News : चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 3 सीटों की मंजूरी, मिलेंगी यह सुविधाएं
छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में योगा संचारण दिवस मनाया
रायपुर समेत आधा दर्जन जिलों में कोरोना विस्फोट
खाद की जमाखोरी पर सख्त हुए सीएम बघेल, कहा- जामाखोरी करने वालों को करें ब्लैकलिस्टेड…. उर्वरक कंपनियों को राज्य के कोटे के अनुरूप यूरिया और डीएपी की आपूर्ति के निर्देश
भारत में कोरोना: 24 घंटे में 11502 नए मामले, 325 लोगों की मौत, 1,53,106 एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : नक्सलियों की DRG जवानों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Next Article भाजपा का महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश, दो मुफ्त सिलेंडर को बनाएगी मुद्दा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?