ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरु नानक अस्पताल में सौ से ज्यादा बेड खाली, मगर रेफरल मंजूरी जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गुरु नानक अस्पताल में सौ से ज्यादा बेड खाली, मगर रेफरल मंजूरी जरूरी

By @dmin
Published: May 2, 2021
Share
गुरु नानक अस्पताल में सौ से ज्यादा बेड खाली, मगर रेफरल मंजूरी जरूरी-demo pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जहां राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी जानलेवा बन रही है। वहीं दिल्ली सरकार के गुरु नानक अस्पताल में 100 से भी ज्यादा बिस्तर खाली पड़े हैं। यहां उन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनका ऑक्सीजन 90 के आसपास है। हालांकि इसके लिए मरीज को पहले लोकनायक अस्पताल जाना होगा और यहां से रैफर होने के बाद ही गुरु नानक नेत्र अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनके यहां 200 से ज्यादा बिस्तर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रखे गए हैं जिनमें से अभी 140 के आसपास खाली हैं। हालांकि यह सभी बिस्तर संक्रमण का हल्का असर वाले मरीजों के लिए हैं। मरीजों को पहले लोकनायक अस्पताल से रैफरल बनवा होगा जिसके बाद ही उन्हें यहां भर्ती किया जा सकेगा। 

वहीं लोकनायक अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनके यहां 1500 बिस्तरों की क्षमता है जिसमें 200 वेंटिलेटर भी शामिल हैं। हाल ही में 50 से अधिक वेंटिलेटर दिल्ली सरकार ने यहां उपलब्ध कराए थे लेकिन अभी की स्थिति यह है कि यहां एक भी बिस्तर खाली नहीं है। अगर मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उन्हें आपातकालीन विभाग में कुछ देर रोकने के बाद दूसरे अस्पताल में जाने की सलाह दी जा रही है। अगर मरीज की स्थिति नियंत्रण में है तो उसे गुरु नानक नेत्र अस्पताल रैफर कर सकते हैं लेकिन यह तभी मुमकिन है जब उनका ऑक्सीजन का स्तर 90 फीसदी से कम न हो। ठीक इसी तरह की स्थिति अक्षरधाम और यमुना क्रीडा स्थल पर देखने को मिल रही है। यहां भी 90 फीसदी तक ऑक्सीजन वाले रोगियों को ही भर्ती किया जा रहा है।
यह हाल तब है जब दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि 94 फीसदी तक ऑक्सीजन वाले रोगियों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर उनका ऑक्सीजन 90 फीसदी तक भी आता है तो भी वह अपने घर में आइसोलेट रहते हुए योग और अन्य थैरेपी के जरिए ऑक्सीजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। 

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र, चावल की पैकेजिंग के लिए मांगे बारदाने, केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य पर रखी यह बात
Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी
बड़ी खबर: वैक्सीनशन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- वैक्सीन को लेकर अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे केंद्र सरकार… अन्य कंपनियों में भी कोविड वैक्सीन का उत्पादन करवाने की करे व्यवस्था
मतदान जागरुकता के लिए निकली कार रैली, उत्कृष्ट मतदान संदेश के साथ सजी कारों को किया गया पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE deferred decision on 12th examinations, Center asked for two days सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10 वीं के रिजल्ट…. छात्रों को अंक देने बोर्ड ने बनाई है यह खास स्कीम
Next Article Amit, who is suffering from a hunchback, is presenting an example by helping the needy in times of crisis…. Amit's team is ready for help हंचबैक से पीडित अमित संकट के दौर में जरूरतमंदों की मदद कर पेश कर रहे हैं मिसाल….मदद के लिए अमित की टीम है तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?