ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरू नानक ने पूरी दुनिया में भ्रमण कर प्रेम, सदाचार भाईचारा और समानता का दिया संदेश: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

गुरू नानक ने पूरी दुनिया में भ्रमण कर प्रेम, सदाचार भाईचारा और समानता का दिया संदेश: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: December 1, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में आयोजित गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे। उन्होंने जीवन जीने की कला सिखलाई और पूरी दुनिया में भ्रमण कर प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने ऊंच-नीच, छूआछूत, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के जीवन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने जो खरा सौदा किया, वहीं आज लंगर के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि समाज में खासकर मध्य एशिया क्षेत्र में जब कुरीतियां और अराजकता व्याप्त थी, ऐसे समय में गुरू नानक का अवतरण हुआ। वे बाल्यकाल से ही चिंतन, मनन करने वाले और मानवता के प्रति अगाध प्रेम से ओत-प्रोत रहे। गुरू नानक देव ऐसे संत थे, जिन्होंने लंबी दूरी की पदयात्राएं की और समानता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा हम सब एक ही ईश्वर के संतान हैं, इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए। शांति के बिना समाज में सुख-समृद्धि संभव नहीं है। गुरू नानक देव जी ने एक सहज, सरल और संगठित समाज की नींव रखी। जिसमें जात-पांत और अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज की पहचान एक जिंदा दिल कौम के रूप में है। हर परिस्थिति में कैसे खुश रहा जा सकता है, यह उनसे सीखा जा सकता है। कोरोना संकट के दौर में भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सिख समाज द्वारा की गई सेवा की सराहना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, गुरूदारा प्रमुख निरंजन सिंह खनूजा और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शॉल, श्रीफल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

राजधानी में पति-पत्नी मिलकर करते थे बाइक चोरी, नागपुर से आकर रायपुर में बनाया ठिकाना… पुलिस ने भेजा जेल
किसान कल्याण के लिए समर्पित हैं आलोक सिंह ठाकुर: रत्नावली कौशल ने किया सम्मान
बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए कर्ज देगी सरकार, रायपुर में 16 जून को लोन मेला आयोजन
हादसा: हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप ने रौंदा, पांच की मौत
आतंकवाद पर एक और प्रहार, जम्मू-कश्मीर में बरामद हुई हथियारों की बड़ी खेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान खुशहाल होंगे तो प्रदेश खुशहाल होगा: डहरिया
Next Article शिशु को किस करते समय हर पेरेंट्स रखें इन खास बातों का ध्यान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?