ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता

By @dmin
Published: September 27, 2020
Share
गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता
गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिहार में अगले महीने से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी।
जेडीयू का दामन थामने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह राजनीति नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुद मुख्यमंत्री ने बुलाया था और शामिल होने के लिए कहा। मैं राजनीति नहीं समझता हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के निम्न वर्ग के लिए काम करने में बिताया है।
गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार, 22 सितंबर की देर शाम वीआरएस ले लिया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था। 31 जनवरी 2019 को उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था।

#Patna: Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey, joins JDU today

"I was called by CM himself & asked to join. Whatever the party asks me to do, I will do. I don't understand politics. I am a simple person who has spent his time working for the downtrodden section of society," he says pic.twitter.com/6tdJ7PgPrS

— ANI (@ANI) September 27, 2020

फेम इंडिया के हॉर्डिग से पटा बक्सर
फेम इंडिया नाम की संस्था ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को देश के 50 चर्चित भारतीयों की सूची में टॉप 10 में शामिल किया है। ये सर्वे फेम इंडिया द्वारा साल 2020 के लिए किया गया था, जिसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने टॉप टेन में जगह बनाई है। अलग-अलग कैटगरी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर किए गए हैं। इसकी घोषणा होने के बाद से शहर में पिछले दो दिनों में जगह- जगह दर्जनों हॉर्डिंग लगाए गए हैं। गुप्तेश्वर पांडेय की तस्वीर के साथ बने इस पोस्टर को भी चर्चा का बिंदु बनाया गया है। वहीं बिग बॉस और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम दीपक ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है। इनके म्यूजिक वीडियो पर भी बहस हो रही है।

स्थानीय लोगों से बराबर संपर्क में रहे
डीजीपी के पद पर रहने के बाद भी गुप्तेश्वर पांडेय ने बराबर स्थानीय लोगों के दुख- सुख में शामिल होने की कोशिश की। पिछले छह माह से तो हर कुछ माह पर बक्सर विभागीय कार्यों से भी आते थे तो अपने गृह जिले के पुराने गुरुजनों, सामाजिक हस्तियों, साहित्यकारों से मिलकर उनका दुख बांटने का प्रयास करते थे। अपनी व्यथा – पीड़ा लेकर लोग पटना तक उनके पास पहुंच जाते थे। इस सबकी सुनवाई भी होती थी। अपने गांव गेरुआ बांध से भी उनका नाता बराबर बना रहा।

तीन फेज में होंगे बिहार चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव को तीन फेज में करवाने जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते चुनाव में कई तरह के बदलाव देखने को मिलने जा रहे हैं। 28 अक्टूबर को पहले फेज की वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। तीसरा और अंतिम फेज का मतदान 7 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

सोनिया का पीएम मोदी को पत्र, बोलीं- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे? फ्री टीके देने से बच रही सरकार
दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल : उदंती-सीतानदी में विकसित हो रहे प्राकृतिक उद्यान
Big news : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया समर्पण, 87 लाख का था इनाम… सीएम साय ने कही बड़ी बात
लोक सेवा आपरेटर संघ दुर्ग संभाग ने सीएम बघेल से की लोक सेवा केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
Bhilai Breaking : भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी, पुलिस की गिरफ्त में आए 4 सटोरिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंकज त्रिपाठी का कहना है ,की उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें फिल्मो में बेहद ही दिलचस्प कॉमिक रोल करने को मिले
Next Article सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?