ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं रहे गुण्डरदेही के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता घनाराम साहू…. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर में चल रहा था इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नहीं रहे गुण्डरदेही के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता घनाराम साहू…. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर में चल रहा था इलाज

By @dmin
Published: December 19, 2020
Share
Gundaradehi's former MLA and senior BJP leader Ghanaram Sahu is no more
Gundaradehi's former MLA and senior BJP leader Ghanaram Sahu is no more
SHARE

भिलाई। गुण्डरदेही के पूर्व विधायक, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में वरिष्ठ भाजपा नेता घनाराम साहू का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार की सुबह 5 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। घनाराम साहू के निधन पर कांग्रेस व भााजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि बीते दिनों घनाराम साहू को निमोनिया की शिकायत के बाद सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका कोविड टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। इनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है मुख्यमंत्री बघेल ने श्री साहू के परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
घनाराम साहू के निधन पर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक विधारतन भसीन, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व विधयाक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, दुर्ग विधायक अरूण वोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी उद्योगपति केके झा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे, छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू, अरूण सिंह सिसोदिया, बृजमोहन सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुमीत सिंह पवार, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, मोहम्मद इरफान खान, अतुल चंद साहू, छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अमित उपाध्याय, राकेश मिश्रा, शरद मिश्रा, नीलेश चौबे, छत्तीसगढ महिला कांग्रेस की सचिव श्वेता मिश्रा, सुनील चौधरी, एनएसयुआई के आशीष यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

गोल्डन गर्ल बनीं नजर आईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, सिजलिंग अंदाज में दिए कई कातिलाना पोज
सेना ने कहा, यह देश की सुरक्षा का मामला, भर्ती प्रक्रिया में नहीं किया गया कोई बदलाव
राज्यपाल धनखड़ की जगह सीएम ममता होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, विधानसभा ने पास किया विधेयक
Good news : श्रममंत्री की पहल पर शासकीय स्कूलों में अब बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले मिलेगा नाश्ता, इस जिले से हो रही शुरुआत
पैन को आधार से लिंक नहीं करना पड़ेगा महंगा, 31 मार्च के बाद निरस्त हो जाएंगे 18 करोड़ कार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हॉवित्जर तोप की गोलाबारी से थर्राया दुश्मन देश, दुनिया में सिर्फ भारत के पास है ये हथियार हॉवित्जर तोप की गोलाबारी से थर्राया दुश्मन देश, दुनिया में सिर्फ भारत के पास है ये हथियार
Next Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए 21 से 30 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?