ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। पिछले 7 दिनों से अरब सागर में सक्रिय चक्रवात ताऊ ते सोमवार मध्यरात्रि गुजरात तट से टकराया। ताऊ ते तूफान ने लक्षद्वीप के दक्षिण दिशा में विकसित होने से लेकर गुजरात के पास दीव तट पर टकराने तक करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। तुफान ताऊ ते ने पश्चिमी तट के सभी 5 राज्य और 2 द्वीप समूहों में भारी तबाही मचाई। तूफान के कारण केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात के अलावा लक्षद्वीप और दीव समूह के तटीय हिस्सों में 200 से 400 मिमी तक बारिश हुई। यह तूफान दीव से 10 किलोमीटर दूर टकराया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात ताउते सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर पड़ा है। ताउते के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और यह तूफान अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने मध्यरात्रि के बाद ट्वीट किया जिसमें बताया कि ताउते अब काफी गंभीर चक्रवाती तूफान से कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। विभाग ने ट्वीट किया चक्रवात का अगला हिस्सा तट से होकर गुजर चुका है और अब पिछला हिस्सा भी जमीनी हिस्से की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग की सतर्कता से कम जनहानि हुई
यह ताऊ ते सुपर साइक्लोन से महज एक लेवल नीचे का भयंकर तूफान है। इसके बावजूद कम जनहानि हुई है। इसका मुख्य कारण मौसम विभाग की सतर्कता है, जिन्होंने ताऊ ते तूफान की दिशा, गति और टकराने के सही स्थान की भविष्यवाणी सटीक की। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि सैटेलाइट इनसेट 3डी के जरिए हर 15 मिनट में मिल रही तस्वीरों और पश्चिमी तट पर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, गोवा, मुंबई और भुज में लगे 5 रडार के जरिए ताऊ ते तूफान पर नजर रखी गई। सैटेलाइट की तस्वीरों के जरिए इसके केंद्र यानी आई की पहचान की गई। आई की बदलती स्थिति के जरिए ही इसके बढऩे की दिशा और गति की गणना की गई। रडार की तस्वीरों से मिलान कर लगातार उसकी पुष्टि की गई। अहमदाबाद और मुंबई के साइक्लोन सेंटर और पुणे-दिल्ली में विभाग के मुख्यालय से सभी तटीय राज्यों के प्रभावित इलाकों को वार्निंग और अपडेट बुलेटिन जारी किए गए।
अब तक 18 लोगों की तूफान से मौत
ताउते से सोमवार को महाराष्ट्र के कोंकण में छह लोगों की मौत हुई। इसमें रायगढ़ में तीन, सिंधुदुर्ग में एक और नवी मुंबई में दो लोग मारे गए। इसके अलावा कर्नाटक में आठ लोगों की मौत हुई। वहीं रविवार को ताउते से चार लोगों की जान गई थी। इस तरह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में अब तक 18 मौते हुई। कर्नाटक में अब तक 333 घरों, 644 खंभों, 147 ट्रांसफार्मरों, 57 किलोमीटर सड़क, 57 जालों और 104 नावों को नुकसान पहुंचा है।
मुंबई में जहाज डूबा, 170 लोग लापता
मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास ताऊ ते तूफान की वजह से फंसा भारतीय जहाज पी-305 समुद्र में डूब गया है। भारतीय नौसेना ने इसमें सवार 146 लोगों को बचा लिया है, जबकि 170 से ज्यादा लापता हैं। इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएसएकोलकाता को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें 137 लोग सवार हैं। इनमें से 38 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार बॉम्बे हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका ‘पी-305Ó की मदद के लिए आईएसएन कोच्चि को भेजा गया था। आईएनएस तलवार को भी खोज और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया था।

नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य
12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल पूरा, जानिए कब से टीकाकरण
कानों को अच्छे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 सुरक्षित घरेलू नुस्खे
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने श्रीसीमेंट प्रतिदिन खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में हुआ एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Strict action of the corporation on wandering without masks जल जमाव व जलभराव की स्थिति से निपटने की कवायद…. बारिश पूर्व निगम क्षेत्र के बड़े नालों की हो रही है सफाई
Next Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?