ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: GST क्षतिपूर्ति: केंद्र ने राज्यों को दिए 6000 करोड़ रुपये, अब तक जारी की 95 हजार करोड़ की राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

GST क्षतिपूर्ति: केंद्र ने राज्यों को दिए 6000 करोड़ रुपये, अब तक जारी की 95 हजार करोड़ की राशि

By @dmin
Published: February 16, 2021
Share
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को जीएसटी संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए 6,000 करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी कर दी है। केंद्र सरकार अब तक कुल 95,000 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार अब तक जीएसटी संग्रह में कमी को लेकर अनुमानित क्षतिपूर्ति का 86 फीसदी राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए गए हैं। 

पांच राज्यों के राजस्व में अंतर नहीं
इसमें से 86,729.93 करोड़ रुपये राज्यों को तथा 8,270.07 करोड़ रुपये विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी) को जारी किए गए हैं। जीएसटी क्रियान्वयन के कारण शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के राजस्व में अंतर नहीं है। 

अक्तूबर 2020 में की थी विशेष व्यवस्था
केंद्र ने जीसटी क्रियान्वयन के कारण राजव संग्रह में अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिए अक्तूबर 2020 में विशेष व्यवस्था की थी। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने जीएसटी संग्रह में कमी की क्षतिपूर्ति को लेकर राज्यों को 16वीं साप्ताहिक किस्त के रूप में 6,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस सप्ताह 4.64 फीसदी ब्याज पर राशि कर्ज लिए गए। बयान के अनुसार, ‘अब तक केंद्र सरकार ने विशेष व्यवस्था के तहत 95,000 करोड़ रुपये कर्ज लिए हैं।

अगस्त में राज्यों को दिए थे दो विकल्प
मंत्रालय ने कहा था कि वह हर सप्ताह राज्यों को 6,000 करोड़ रुपये जारी करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस व्यवस्था से केंद्र के राजकोषीय घाटे पर असर नहीं होगा और यह राज्य सरकारों की पूंजी प्राप्ति के रूप में प्रदर्शित होगा। केंद्र ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर अगस्त 2020 में राज्यों को दो विकल्प दिए थे। पहला वह जीएसटी क्रियान्वयन के कारण राजस्व संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए 97,000 करोड़ रुपये रिजर्व बैंक की विशेष खिड़की से ले या फिर कुल 2.35 लाख करोड़ रुपये (इसमें 1.38 लाख करोड़ रुपये कोविड संकट के कारण) बाजार से ऋण ले। इस राशि को संशोधित कर अब क्रमश: 1.10 लाख करोड़ रुपये और 1.8 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में बेजा वसूली, NSUI ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर
Senior Women’s One Day Cricket Tournament: छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और झटका , सुनामी का खतरा नहीं
Next Article एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?