ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्योहारी सीजन में राहत: जिले में दो दिन और खुलेंगी किराना व राखी की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

त्योहारी सीजन में राहत: जिले में दो दिन और खुलेंगी किराना व राखी की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

By @dmin
Published: July 30, 2020
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल लॉकडाउन की स्थिति है। इस बीच रक्षाबंधन व बकरीद को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए किराना दुकान खोलने व स्टॉल लगाकर राखी बेचने की अनुमति दी थी। अब इसे दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार 31 जुलाई व शनिवार 1 अगस्त को दो दिन के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इस दौरान स्टॉल लगाकर राखी भी बेचा जा सकेगा। वहीं अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

बता दें कि जिला प्रशासन ने इससे पहले 29 व 30 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक किराना व राखी के स्टॉल को खोलने की अनुमति दी थी। जो आज दो दिन और बढ़ा दिया है। जारी निर्देश के अनुसार राखी और सेवई के साथ किराना की दुकानों को खोला जा सकता है। दुकाने सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक खुल सकेंगी। रायपुर जिला कलेक्टर एस भारती दासन ने भी त्योहारों को देखते हुए 31 जुलाई व 1 अगस्त को किराना सहित राखी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।

मेयर देवेन्द्र ने कलेक्टर को पत्र लिख की थी मांग

त्योहारों को देखते हुए मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे को पत्र लिख कर दुकानों को दो दिन और खोलने की मांग रखी थी। मेयर ने पत्र में लिखा कि जिला प्रशासन जनता को त्योहारी सीजन में खरीदी करने का समय दे। शहर के बाजारों को दो दिन शुक्रवार और शनिवार तक और खोला जाए। ताकि त्योहार के लिए लोग खरीदी कर सके। मेयर ने कहा कि प्रशासन त्योहारी सीजन में जनता को थोड़ी राहत दे और दो दिन शहर के बजारों को खुला रहने का आदेश जारी करें। साथ ही मेयर ने यह भी कहा कि दुकान खोलने के साथ ही सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि सावधानियों का सख्ती से पालन भी किया जाए। मेयर देवेन्द्र यादव की मांग व त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

कोरबा में मुख्यमंत्री साय ने 625 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा
वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत
प्राथमिकता एवं अंत्योदय वाले राशन कार्डधारियों की आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही 31 मार्च तक
पौनी पसारी योजना: 15 लोगों को मिला चबुतरा…. भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सौंपा आबंटन पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big braking: Train service for passengers will be available up to Antagarh रावघाट रेल लाइन पर बड़ी खबर: केवटी से अंतागढ़ के मध्य पहली बार इंजन रोलिंग की सफल जांच
Next Article कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त प्रदेश में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन: उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?