ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी की समस्या दूर करने तालाबों में हो रहा है जलभराव… कई तालाबों में भरा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी की समस्या दूर करने तालाबों में हो रहा है जलभराव… कई तालाबों में भरा पानी

By @dmin
Published: May 3, 2021
Share
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस का संयुक्त अभियान
SHARE

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पानी की आवश्यकता को देखते हुए तालाबों के आसपास की सफाई कराकर जलभराव किया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी हेतु पानी की खपत अधिक होने से तालाबों में निस्तारी कर पाएंगे। निगम का अमला तालाब में निस्तारी की समस्या न हो इसलिए निगम क्षेत्र के तालाबों के समीप एवं परिसर से झिल्ली, पन्नी व कचरे की सफाई कराई गई है, वही तालाब में पानी भरने के लिए नहर से आने वाले रास्ते को क्लियर किया गया है, शहर के कई तालाब में पानी भरे जा चुके हैं कुछ तालाबों में भरने की प्रक्रिया जारी है। तालाबों में जलभराव पश्चात जल शुद्धिकरण के लिए एलम की व्यवस्था की गई है।
नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पानी की अधिक खपत तथा नलकूप व बोर में पानी कम होने के बाद लोग तालाबों में निस्तारी करते है। वही तालाब में पानी भरने से आसपास के जल स्रोत में भी वृद्धि होती है! निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र के निस्तारी किए जाने वाले सभी तालाबों को तांदूला जल संसाधन विभाग द्वारा छोड़े गए पानी से तालाबों को भरने के निर्देश दिए है। भिलाई निगम क्षेत्र के लोगों के निस्तारी की व्यवस्था को बेहतर बनाने निगम प्रशासन द्वारा तालाबों में जलभराव का कार्य कर रही है। स्वच्छता अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी तालाबों से गंदगी, झिल्ली, पन्नी व अन्य कचरे को निकलवाकर साफ, सफाई कराई जा चुकी है। तालाब तक आने वाले नहर के कचरे को साफ कराया गया है ताकि तालाब में साफ सुथरा जलभराव किया जा सके। इसके साथ ही आवागमन के लिए तालाब के आस पास की सफाई भी किया जा चुका है। जोन क्र. 01 में वार्ड 01 जुनवानी शीतला तालाब, वार्ड 02 स्मृतिनगर तालाब, वार्ड 03 भेलवा तालाब, खमरिया आलाबंद तालाब एवं खमरिया शीतला तालाब में नहर के माध्यम से गर्मी के दिनों में पानी भरा जाता है, इन तालाबों में से भेलवा तालाब, स्मृति नगर तालाब और जुनवानी शीतला तालाब में पानी भरा जा चुका है, शेष में पानी भरने का कार्य जारी है। जोन कं. 02 में वार्ड 27 घासीदास नगर तालाब, वार्ड 16 के नकटा तालाब, ढौर तालाब व कुरूद के शीतला तालाब में नहर से पानी भरा जाता है! जोन कं. 03 के श्यामनगर तालाब में पानी भरा हुआ है! जोन कं. 04 क्षेत्र में छावनी दर्री तलाब, लक्ष्मण नगर तालाब, बाबा बालकनाथ स्थित तालाब एवं बापूनगर तालाब को नहर से भर जाता है, इसमें से कुछ ऐसे भी तालाब है जिन्हें बोर के पानी से भी भरा जाता है, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि छावनी दर्री तालाब को भरा जा चुका है! तालाब में सफाई पश्चात जलभराव किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के आम नागरिक ग्रीष्म ऋतु में तालाब में निस्तारी कर सके।

30 मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे थे तस्कर, गुंडरदेही में रेलवे क्रासिंग के बाद गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को एक्सीलेंस अवार्ड… कोरोना महामारी काल में भी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का रखा गया बेहतर ध्यान… स्वास्थ्य विभाग के काम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
बिना अनुज्ञप्ति के मेडिकल स्टोर्स संचालित, तीन से पंद्रह हजार जुर्माना… चिकन दुकान संचालक को फटकार
जुबिन नौटियाल: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
सीएम बघेल कल देंगे चिटफंड के निवेशकों को करोड़ों के चेक, उठाएंगे मैच का लुत्फ और करेंगे पुरस्कारों का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In a discussion with Mitannin and health workers, CM Baghel said - doctor is the form of God and Goddess who saves life मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा में सीएम बघेल ने कहा- चिकित्सक भगवान का रूप और जीवन बचाने वाली देवी होती हैं मितानिने
Next Article Big decision of Yogi government before cabinet expansion यूपी के सीएम योगी को मिली धमकी: डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज…. लिखा था- मुख्यमंत्री के पास बस 5 दिन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?