ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रीन वे इंडिया ने बनाई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन: सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

ग्रीन वे इंडिया ने बनाई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन: सीएम बघेल ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: May 30, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री विकास उपाध्याय के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन वे इंडिया कंपनी के द्वारा नवाचार के माध्यम से बनाई गई पूर्णत: मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सैनिटाइजर निकलने वाली सेनेटाइजर मशीन का शुभारंभ किया। ऑटोमेटिक सेनेटाइजर देने वाली मशीन का नाम जीवराखन रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रीन वे इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के इस अविष्कार की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से प्रेरणा लेकर ग्रीन वे इंडिया कंपनी ने मेक इन छत्तीसगढ़ मॉडल का सेनेटाइजर मशीन विकसित किया है। छत्तीसगढ़ में भी प्रतिभावान तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले और यहां नए अविष्कार करने वालों की कमी नहीं है। मशीन का नाम भी छत्तीसगढ़ में जीवराखन रखा गया है। जीवराखन का मतलब जीवन की रक्षा करने वाला है। कोरेना महामारी संकट में सेनेटाइजर से हाथों को साफ करना दिनचर्या में शामिल हो चुका है। ऐसे हालात में सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, घरों, व्यावसायिक मॉल आदि जगहों में आगंतुकों को महामारी से संक्रमित होने से बचाने के लिए सेनेटाइजर का उपयोग जरूरी हो गया है। जिसके लिए मेन पावर की आवश्यकता पड़ती है। इस को ध्यान में रखते हुए ग्रीन वे इंडिया कंपनी ने छत्तीसगढ़ में फुल्ली लोडेड ऑटोमेटिक मशीन का आविष्कार किया है। जो महामारी संकटकाल में आम जनता के काम आएगा। इस मशीन में सेनेटाइजर की खपत भी कम होगी और जितना हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर लगता है, उतना ही सेनेटाइजर मशीन के सामने हाथ रखने से ऑटोमेटिक निकलेगा। ग्रीन वे इंडिया कंपनी जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत है, इसके मालिक दीपक अग्रवाल, कमल अग्रवाल तथा संजय अग्रवाल हैं।

दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रही अधिक दुर्घटनाएं, वहां होंगे तकनीकी सुधार, कलेक्टर ने हर स्पाट का किया निरीक्षण
बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक ही माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी
सीजी बोर्ड ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट: घर से किताबें देखकर लिखने बाद भी 100 फीसदी नहीं रहा परीक्षा परिणाम… 97 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम…. यहां पढ़े रिजल्ट से जुडी पूरी जानकारी
एक और संकट: 38 बिजली संयंत्रों के पास महज सात दिन का कोयला, गुल हो सकती है बिजली
‘भारत पर्व’: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Relief news: 6 trains will pass through Durg on September 12… Durg-Puri Express also gets green signal दो माह बाद भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर रुकेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन: जाने समय और तारीख
Next Article एडीएम से मिले चेम्बर के प्रतिनिधि: होलसेल दुकानों के मालवाहक वाहनों के समय निर्धारिण की रखी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?