ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अक्टूबर में डेंगू नियंत्रण के मामले में शानदार सफलता… इस बार डेंगू के एक भी केस नहीं आया… दो सालों से डेंगू से एक भी मौत नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अक्टूबर में डेंगू नियंत्रण के मामले में शानदार सफलता… इस बार डेंगू के एक भी केस नहीं आया… दो सालों से डेंगू से एक भी मौत नहीं

By @dmin
Published: October 23, 2020
Share
Great success in dengue control case in October
Great success in dengue control case in October
SHARE

दुर्ग। दो साल पहले डेंगू के दंश ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। भिलाई-खुर्सीपार के कई वार्ड आक्रांत थे, प्रशासन ने डेंगू नियंत्रण को लेकर व्यापक मुहिम चलाई थी। इसके बाद दो सालों में डेंगू के नियंत्रण के लिए व्यापक रोकथाम कार्यक्रम किये गए। अब इसकी सफलता पूरी तरह मुकम्मल हुई है। अक्टूबर महीना जाते हुए मानसून का वक्त होता है। पानी छोटे-छोटे गड्ढों में जमा होता है, गर्मी की वजह से लोग कूलर चलाते हैं और इसका नतीजा होता है कि डेंगू के लार्वा को पनपने के लिए अवसर मिलता है। इस बार व्यापक अभियान की सफलता इस मायने में है कि अक्टूबर महीने में डेंगू का एक भी मामला 23 अक्टूबर तक नहीं आया है।
सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर महीने में भी डेंगू नियंत्रण पर प्रभावी कार्य हुआ था और केवल 18 मामले आये थे। इस बार कोई मामला नहीं आया। यदि पूरे साल के आंकड़े लें तो पिछले साल एलिजा टेस्ट में 115 मामले डेंगू के आये थे। इस बार डेंगू के 12 मामले सामने आये। इनमें मई महीने में 10 मामले सामने आये थे। मई महीने में डेंगू के मरीज के चिन्हांकित होते ही तेजी से टेमीफास वितरण एवं फागिंग की कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही कूलर आदि खाली कराने का व्यापक अभियान छेड़ा गया। इसका अच्छा असर हुआ और जून महीने में केवल एक ही डेंगू का केस सामने आया। सीएमएचओ ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हाटस्पाट एरिया में विशेष टीम लगाई थी जिन्होंने लगातार सक्रिय रूप से काम किया, इसका असर हुआ और नियमित रूप से टेमीफास के वितरण, छिड़काव से काफी लाभ हुआ। इसमें भिलाई नगर निगम की भूमिका भी अहम रही। आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने इसके लिए पृथक से टीम हाटस्पाट एरिया में लगाई गई। भिलाई निगम टीम ने इस अवधि में लगभग सोलह हजार कूलर चेक किये और टेमीफास का छिड़काव किया। इसके अलावा मेलाथियान और स्प्रेयर पंप से सोडियम हाइपो क्लोराइड घोल का छिड़काव भी किया गया।
साल भर का लेखाजोखा
इस साल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई और इन्होंने व्यापक निरीक्षण किया। इस साल एक लाख पैंतालीस हजार घरों में निगम का अमला पहुंचा। हर चीज ध्यान से देखी। एक लाख पंद्रह हजार कूलर एवं पानी टंकी का निरीक्षण किया गया। चौवालीस हजार कूलर एवं पानी टंकी से पुराना पानी खाली कराया गया। लगभग पचास हजार घरों में टैमीफास का वितरण किया गया। साथ ही 71 हजार घरों में पैंफलेट वितरण भी किया गया जिसमें डेंगू के पनपने के कारणों एवं इससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई थी।
कोविड नियंत्रण के साथ डेंगू के रोकथाम पर भी होता रहा काम
प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोविड नियंत्रण को लेकर थी और हेल्थ का बड़ा अमला इस कार्य के लिए लगा हुआ था। इसके बावजूद डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम पर प्रभावी रूप से कार्यान्वयन हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के साथ लगातार डेंगू के हाटस्पाट माने जाने वाले इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में लोगों से मिलकर डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की जमीनी स्थिति जानी। अक्टूबर महीने में जो अच्छे नतीजे आए हैं। वे इन पांच महीनों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल हैं और भविष्य में हाटस्पाट में डेंगू की जड़ों के कमजोर होने का संकेत भी।

अवैध रेत खनन की शिकायत पर कार्रवाई, राजस्व विभाग ने कियास 11 हाइवा व 8 ट्रैक्टर जब्त
गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
चीन ने दी अमेरिका को धमकी, जासूरी गुब्बारा मार गिराने का मामला, कहा-जबाव देने का अधिकार रखते हैं
सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
विधानसभा में बजट सत्र: सीएम बघेल ने कहा हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे…. केन्द्र पूरा 60 लाख मीटरिक टन चावल ले तो अतिशेष धान बेचना नहीं पड़ेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 11 # 23 October 2020
Next Article Despite Kovid-19, education up to remote areas कोविड-19 के बावजूद दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा: राजनांदगांव में हो रहे स्कूल शिक्षा के नवाचार को भारत सरकार के नीति आयोग ने सराहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?