ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राहकों को महंगा सामान बेचने के लिए एनएए ने पतंजलि पर लगाया 75 करोड़ का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

ग्राहकों को महंगा सामान बेचने के लिए एनएए ने पतंजलि पर लगाया 75 करोड़ का जुर्माना

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी (एनएए) ने योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को बड़ा झटका देते हुए 75 करोड़ का जुर्माना लगाया है। दरअसल, जीएसटी कम होने के बाद भी उसका लाभ ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान का रेट ज्यादा लेने के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एनएए ने कहा है कि वाशिंग पाउडर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ा दिए थे और इस कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया। आदेश के मुताबिक पंतजलि को जुर्माने की राशि के साथ ही 18 फीसदी जीएसटी की राशि को केंद्र और राज्य सरकारों के उपभोक्ता कल्याण फंड में जमा करना होगा।
खबरों के मुताबिक, ‘सेंट्रल जीएसटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए पतंजलि ने टैक्स में कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया। इसलिए उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।’ एनएए ने कहा कि जीएसटी पहले 28 से 18 फीसदी और फिर नवंबर 2017 में 18 से 12 फीसदी कर दिया गया, लेकिन पतंजलि ने अपने ग्राहकों को इसका फायदा नहीं दिया। इसके जवाब में पतंजलि का तर्क था कि जीएसटी पहले के दौर की तुलना में लागत काफी बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने ग्राहकों पर इस बढ़ी लागत का कोई बोझ नहीं डाला था। लेकिन एनएए ने इस तर्क को स्वीकर नहीं किया।
एनएए ने कहा कि ग्राहकों को फायदा न पहुंचाने की यह कोई वजह नहीं हो सकती। पतंजलि ने तो यहां तक कहा कि एनएए की जांच देश में उसके कारोबार करने के अधिकार का उल्लंघन करती है, लेकिन एनएए ने उसके इस दावे को भी खारिज कर दिया। एनएए ने कहा कि उसे यह सुनिश्चित करने का काम मिला है कि टैक्स में कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचे। डायरेक्टर जनरल आफ एंटी प्रॉफिटियरिंग (डीजीएपी) को कहा गया है कि वह चार महीने तक भीतर इस जुर्माने के अनुपालन की रिपोर्ट सबमिट करें।

अब तक पांच स्थानों में खुला बर्तन बैंक, किराया में बर्तनों को देकर अर्जित कर रहे हैं  आय
विराट ने 100वीं बार बनाये 50 से ज्यादा रन
सलमान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स
जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र के निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक का प्रशिक्षण संपन्न
एवोलॉन ने रद्द किया 75 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विपक्ष के सत्ता की भूख ने पूरे प्रजातंत्र को शर्मसार किया : पीसी शर्मा
Next Article अभिनेता शाहरुख खान के गाने ‘सुनो ना सुनो ना’ पर बना ‘कोरोना सॉन्ग’, हुआ वायरल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?