ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

By @dmin
Published: September 16, 2020
Share
राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपनी एवं समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई प्रभावकारी कदम उठाए, ठोस निर्णय लिए और देश को संक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं। विदेश में फंसे नागरिकों और विद्यार्थियों को देश लाने के लिये वंदे भारत मिशन प्रारंभ किया। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी शुरूआत की और वोकल फॉर लोकल का नारा दिया। उन्होंने आह्वान किया कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों की मदद से बनाए गए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। यही नहीं उन्होंने अपने दूरगामी निर्णयों की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की सशक्त छवि निर्मित की।
राज्यपाल ने कहा कि श्री मोदी ने विदेशी ताकतों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही साथ धारा-370 की समाप्ति, महिलाओं के संरक्षण के लिये तीन तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी का सदैव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। सुश्री उइके ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होगा और पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।

सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत
भिलाई चेम्बर ने आगामी त्योहारी सीजन में पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर कलेक्टर से की चर्चा, मिला जल्द कार्रवाई का आश्वासन
सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना
आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र
ग्राम तिरगा में पीडीएस भवन का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबरी विध्वंस केस में 30 सितंबर को फैसला सुनाएगी सीबीआई अदालत, आडवाणी-जोशी को मौजूद रहने का आदेश बाबरी विध्वंस केस में 30 सितंबर को फैसला सुनाएगी सीबीआई अदालत, आडवाणी-जोशी को मौजूद रहने का आदेश
Next Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या सुकमा में सीआरपीएफ अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?