ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला दिवस पर सरकार का तोहफा : 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

महिला दिवस पर सरकार का तोहफा : 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान

By Mohan Rao
Published: March 8, 2024
Share
SHARE

नईदिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपए की छूट का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएंं भी दीं। उन्होंने कहा हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया था कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक पीएमयूवाई लाभार्थियों को तीन मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराए थे। इस योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त सिलेंडर बांटे गए।

Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर
मुख्यमंत्री ने किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
उतई में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा… 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णोद्धार… 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार
One Nation, One Ration Card Scheme: राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक
वार्ड 14 में यदुवंशी समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन, संतों का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी शाही शोभायात्रा
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश की घोषणा, सभी शासकीय स्कूल व कॉलेज में लगाएंगे सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?