ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रवासी लोगों को सुविधा देने सरकार की कवायद: क्वारंटाईन सेंटर्स में बच्चों के लिए खेल सामग्री और महिलाओं को गरिमा किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

प्रवासी लोगों को सुविधा देने सरकार की कवायद: क्वारंटाईन सेंटर्स में बच्चों के लिए खेल सामग्री और महिलाओं को गरिमा किट

By @dmin
Published: June 8, 2020
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी क्वारंटाईन सेंटर्स में प्रवासी लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हंै। सेंटर्स में अपने माता-पिता के साथ ठहरे बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास पर भी छत्तीसगढ़ सरकार ध्यान दे रही है। यहां बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्यगत जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

बालोद जिले के क्वारंटाईन सेंटर्स में बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को ड्राईंग शीट और अलग-अलग गतिविधियों से संबंधित खेल सामग्री उपलब्ध कराई गयी है। इससे बच्चों में रचनात्मक और कलात्मक विकास के साथ ही उनका समय भी खेल-खेल में उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। खेल सामाग्री मिलने से बच्चे और उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। बच्चों द्वारा अपनी रूचि के अनुसार अलग-अलग ड्राईंग बनाई जा रही है। इससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। शासन-प्रशासन की इस पहल पर बच्चों के माता-पिता ने आभार व्यक्त किया है।

क्वारेंटाईन सेंटर में रह रहीं 341 महिलाओं और किशोरियों को भी उनके स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता के लिए गरिमा किट प्रदान किया गया है। गरिमा किट में सेनेटरी नैपकिन और डिस्पोजल पेपर बैग जैसी स्वच्छता सामग्री रखे गई हैं। इसके साथ ही क्वारंटाईन सेंटर्स में ठहरे प्रवासी व्यक्तियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विशेष प्रबंध किये गए है। कलेक्टर भी क्वारंटाईन सेंटर्स में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

क्वारंटाईन सेंटर्स की व्यवस्था से संतुष्ट हो कर प्रवासी लोगों ने कहा कि यहां उन्हें घर जैसा माहौल मिल रहा है। डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम भीमकन्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाईन सेंटर में ठहरे नेमीचंद केराम ने बताया कि यहां सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मिलता है। बिजली, पंखा, पानी की सुविधा उपलब्ध है। यहां अब अच्छा लगने लगा है। मितानिन प्रतिदिन आती हैं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेती है। ग्राम के सरपंच श्री पोषण लाल साहू ने बताया कि क्वारंटाईन सेंटर में सेनेटाईजर और हैण्डवाश के साथ यहां शौचालयों में फिनाइल भी उपलब्ध कराया गया है। प्रवासी व्यक्तियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ग्राम के आयुर्वेद औषधालय द्वारा प्रतिदिन काढ़ा दिया जाता है। प्रवासियों को यहां सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है जिससे वे घर से दूर आराम से रह सकें। स्कूल के शिक्षक श्री शत्रुहन शाह ने बताया कि क्वारंटाईन सेंटर में उनकी ड्यूटी लगी है। वे प्रतिदिन तीन समय आकर बाहर से ही प्रवासियों के संबंध में जानकारी लेते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में पहले से ही सी.सी.टी.वी.कैमरा लगे होने से यह परिसर सुरक्षित भी है। महिलाओं, किशोरियों सहित सभी प्रवासी लोगों ने क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्थाओं और उनका ध्यान रखने के लिए शासन का आभार प्रकट किया है।

जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का हुआ पुनर्गठन, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बने सदस्य
इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में सीएम साय ने दिया उद्योगपतियों को न्योता, 15,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश का मिला प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे मे मिले 1368 नए संक्रमित, 1636 मरीज हुए डिस्चार्ज…
राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन : नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन ने LAC पर लद्दाख के करीब बढ़ाई हेलीकॉप्टर की गतिविधि चीन ने LAC पर लद्दाख के करीब बढ़ाई हेलीकॉप्टर की गतिविधि
Next Article तेज हुई चीनी सामान के बहिष्कार की मांग, 10 जून से CAIT देशभर में छेड़ेगा अभियान तेज हुई चीनी सामान के बहिष्कार की मांग, 10 जून से CAIT देशभर में छेड़ेगा अभियान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?