ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू

By @dmin
Published: June 25, 2020
Share
सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू
सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू
SHARE

नई दिल्ली। सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने लद्दाख में एलएसी के इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर दिया है। लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। एलएसी के नजदीक डेमचोक में भी मोबाइल टावर लगेगा। नुब्रा में 7, लेह में 17, जंसकार में 11 और कारगिल में 19 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
इसी बीच, सेना प्रमुख एमएम नरवणे लद्दाख दौरे से दिल्ली वापस लौट आए हैं। सेना प्रमुख नरवणे, सीडीएस बिपिन रावत को लद्दाख के हालात की जानकारी देंगे। सेना प्रमुख सरकार को भी हालात की जानकारी देंगे। सेना प्रमुख ने 2 दिन लद्दाख में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
भारत ने लद्दाख में शक्तिशाली टी-90 भीष्म टैंक को तैनात किया है। यानी लद्दाख में भारतीय सेना ने अपने सबसे मजबूत हथियार से चीन को चुनौती दी है। सीमा पर लगभग 2 महीने से चीन के साथ विवाद चल रहा है। चीन ने अपनी सीमा में टैंक, तोप, बख्तरबंद गाडिय़ों और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। इसका जवाब देने के लिए इसी महीने भीष्म टैंक को लद्दाख के मोर्चे पर लाया गया है और इसे आप 73 वर्षों में भारत का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी कह सकते हैं।
लद्दाख के डेमचोक और स्पांगुर गैप इलाके में रेतीली जमीन और सपाट मैदान हैं। इन दोनों इलाके में भीष्म अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ सकते हैं। डेमचोक इलाके में पांच महत्वपूर्ण पास यानी रास्तों की सुरक्षा भी ये टैंक कर सकते हैं। डेमचोक और स्पांगुर गैप से चीन का महत्वपूर्ण जी219 हाई वे लगभग 50 किलोमीटर दूर है और अगर यहां लड़ाई हुई तो भारतीय टैंक चीन के इस हाईवे को आसानी से निशाना बना पाएंगे।

इसलिए लद्दाख में भीष्म टैंक तैनात किया गया

असल में गलवान घाटी के बाद अब भारत और चीन के बीच टकराव का मुख्य मुद्दा पेंगॉन्ग झील बन चुकी है। चीन ने पेंगोंग झील के फिंगर 8 से लेकर फिंगर 4 तक कब्जा कर लिया है और अब वहां पर सैन्य निर्माण कर रहा है, जिसपर भारत को सबसे ज्यादा आपत्ति है लेकिन लद्दाख में भीष्म की एंट्री के बाद यहां का शक्ति संतुलन भारत के पक्ष में आ गया है।

अबूझमाड़ में तैनात जवानों ने कहा… धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी
उलझे और रूखे बालों को एक वॉश में बनाएं सिल्की और स्मूद, फॉलो करें ये टिप्स
दुर्ग में मानसिक रोगी की पिटाई, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा… देखें वीडियो
सुरक्षा बलों के लिए मरोदा रेलवे स्टेशन पर बना आस्थाई पंडाल, आयुक्त ने किया निरीक्षण
मोबाईल की 5जी तकनीक से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई क्षेत्रों में खुलेंगे विकास के नए अवसर : सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15 सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएससी 10वीं और 12वीं की 1 से 15 तारीख तक होने वाली परीक्षाएं की रद्द
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर विधायक वोरा ने कहा: मंदी के दौर में जनता पर महंगाई की दोहरी मार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?