ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने सरकार की पहल: सड़कों एवं भवनों के कार्यों के साथ मरम्मत कार्यों में भी उपलब्ध कराएंगे काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने सरकार की पहल: सड़कों एवं भवनों के कार्यों के साथ मरम्मत कार्यों में भी उपलब्ध कराएंगे काम

By @dmin
Published: May 26, 2020
Share
SHARE

भिलाई। लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाहर से आए श्रमिकों के लिए नई पहल की गई है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशानुसार इस पर अहम निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी श्रमिक जो अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए हुए थे कोविड-19 के कारण उन्हें अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लाया गया है ऐसे मजदूरों को लोक निर्माण विभाग द्वारा रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के तहत प्रदेश भर में जारी निर्माण व मरम्मत कार्यों को चुना गया है जहां कुशल व अकुशल श्रमिकों का रोजगार मुहैय्या कराया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जो मजदूर अकुशल श्रमिक हैं उन्हें विभाग के सड़कों एवं भवनों के कार्यों के साथ-साथ मरम्मत के कार्यों में प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए विस्तृत गाईड लाईन जारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के कार्यों में मजदूरों के माध्यम से कराये जाने वाले मरम्मत जैसे-नाली खुदाई, पटरी रिपेयर एवं पुल पुलियों की सफाई आदि मरम्मर कार्यों में छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी जो अन्य राज्य से आए हैं इन्हें प्राथमिकता देते हुए उनके लिये रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। लोक निर्माण विभाग ने यह भी कहा है कि यह रोजगार अस्थाई होंगे।

कुशल श्रमिकों के लिए तय की जाएगी प्राथमिकता

गृह व लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कुशल श्रमिकों के लिए लोक निर्माण विभाग के अनुबंधित कार्यों में संबंधित जिले के निर्माण कार्यों में रखे जाने प्राथमिकता तय की जाएगी। इस हेतु जो कुशल श्रमिक जिस कार्य के करने के लिये अनुभव रखते हैं वो अपना पूर्ण विवरण संबंधित जिला के कार्यपालन अभियंता के मोबाइल नंबर में, व्हाट्सएप से या अन्य माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कोविड-19 के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों को छत्तीसगढ़ में ही रोजगार मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है एवं रोजगार के अवसर तलाश रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग भी निर्माण कार्यों में ठेका पद्धति को कम करते हुए रोजगार उन्मूलक कार्यों को प्राथमिकता देगी। निर्माण कार्यों में छत्तीसगढ़ मूल के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिये विशेष प्रावधान किये जाने का निर्णय लोक निर्माण विभाग द्वारा लिया गया है।

CG Politics: महतारी या न्याय… फैसला करेंगी महिलाएं! आधी आबादी के फैसले से तय होंगे छत्तीसगढ़ में लोकसभा के नतीजे
सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू
जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण, कई गांवों को लाभ मिलेगा
बड़ी खबर: संजय राउत की संपत्ति कुर्क, 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने की कार्रवाई
कोरोना की चपेट में संसद: बजट सत्र से पहले 875 कर्मचारी हुए संक्रमित, उप राष्ट्रपति दूसरी बार हुए पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज मिले 31 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के पार
Next Article भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 6535 नए मामले, 146 लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?