रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित तुलसीराम साहू की शिकायत पर राखी थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अज्ञात फोनधारक स्कूल द्वारा जारी सूची से मोबाइल नंबर और नाम निकाल कर अभिभावकों को फोन कर प्रवेश दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। कई लोगों को कॉल कर रुपए की मांग की गई। राखी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में तुलसीराम साहू ने शिकायत दर्ज कराई है। तुलसी राम से प्रवेश के नाम पर लगभग आठ हजार रुपए ठग लिए गए। ठगों ने 2023-24 में शासकीय प्रयास आवासीय विघालय के प्रवेश के लिए जारी परीक्षा परिणाम की सूची से नाम एवं मोबाईल नंबर की चोरी कर कु दीक्षा के पिता को मोबाइल नं. 8240183104 से प्रयास विघालय मे प्रवेश के लिए 10000 रूपए की मांग की गई। साथ ही कु अदिति कौशिक के पिता चंद्रशेखर कौशिक को मोबाइल नं. 9477605430 एवं 8961833829 से कॉल कर प्रयास विघालय मे प्रवेश के लिए 10000 रूपए की मांग की गई। अन्य मोबाइल नंबर 73313575446, 9136562253 एवं 8961302267 से भी अभिभावकों को कल कर पैसों की मांग की गई है।
इसके बाद रवि कुमार साहू पिता सेमंत कुमार साहू (मोनं 8966857588) ग्राम रीवागहन जिला बालोद से मोबाइल नंबर 8585827091 के कॉलर द्वारा मांग करने पर उनके द्वारा 5000 रुपए फोन पे किया गया। इसके बाद 8252183362 पर 293 व 600 एवं 1700 रूपए फोन पे किया गया है। इसके बाद पता चला कि कॉलर द्वारा इस तरह से धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




