ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा SPY नेटवर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा SPY नेटवर्क

By Om Prakash Verma
Published: January 30, 2026
Share
गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा स्श्च4 नेटवर्क
गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा स्श्च4 नेटवर्क
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गूगल ने इंटरनेट पर चल रहे एक बहुत बड़े और गुप्त नेटवर्क को खत्म करने का दावा किया है। यह नेटवर्क चुपके से आपके स्मार्टफोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल एक ऐसे रास्ते के रूप में कर रहा था, जिसे कोई भी ‘किराए’ पर लेकर इंटरनेट चला सकता था।

क्या है यह पूरा मामला?
गूगल ने अमेरिकी अदालत के आदेश पर Ipidea नाम की कंपनी की कई वेबसाइट्स और सिस्टम को बंद कर दिया है। चीन की इस कंपनी पर आरोप है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चोरी-छिपे चलने वाला इंटरनेट नेटवर्क चला रही थी।

आसान शब्दों में समझें तो, यह नेटवर्क अपराधियों और हैकर्स को एक ऐसी सुविधा देता था जिससे वे आपके फोन या कंप्यूटर के जरिए इंटरनेट चला सकें। इससे होता यह था कि गलत काम कोई और करता लेकिन इंटरनेट एड्रेस आपका दिखता था। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने इसे आपके इंटरनेट का ‘Airbnb’ कहा है, जैसे कोई आपके घर में आकर रुक जाए, बस फर्क इतना है कि यहां आपको पता भी नहीं चलता कि आपके इंटरनेट का इस्तेमाल कोई और कर रहा है।

आपका डिवाइस इस जाल में कैसे फंसता है?
ज्यादातर लोग अनजाने में इस जाल में तब फंसते हैं जब वे मुफ्त के चक्कर में कोई गेम या अनजान एप डाउनलोड कर लेते हैं। दरअसल, इन एप्स को बनाने वाले डेवलपर्स थोड़े से पैसों के लालच में आकर उनमें एक खास तरह का गुप्त कोड (SDK) डाल देते हैं, जिसके लिए ‘Ipidea’ जैसी कंपनियां उन्हें पैसे देती हैं।

जैसे ही आप ऐसा कोई एप इंस्टॉल करते हैं, वह खतरनाक कोड आपके फोन में एक्टिव हो जाता है और आपका फोन दूसरों के लिए इंटरनेट का रास्ता बन जाता है। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि कोई भी अपराधी आपके फोन का इंटरनेट इस्तेमाल करके कोई गलत काम कर सकता है। ऐसे में पुलिस या कानून की नजर में वह अपराधी नहीं, बल्कि आप आरोपी बन जाएंगे क्योंकि इंटरनेट एड्रेस (IP Address) आपका इस्तेमाल हुआ होगा।

‘Kimwolf’: दुनिया का सबसे शक्तिशाली बॉटनेट
पिछले साल हैकर्स ने Ipidea के नेटवर्क में एक कमजोरी पकड़ ली और करीब 20 लाख सिस्टम्स (जैसे फोन और कंप्यूटर) पर अपना कब्जा जमा लिया। उन्होंने इन सब को मिलाकर ‘Kimwolf’ नाम का एक बहुत बड़ा और खतरनाक नेटवर्क (बॉटनेट) बना लिया। इसका इस्तेमाल बड़ी-बड़ी वेबसाइटों को ठप करने (DDoS हमला) के लिए किया गया। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे ताकतवर और खतरनाक नेटवर्क था, जो इंटरनेट को नुकसान पहुंचा सकता था।

गूगल की कार्रवाई और सुरक्षा
गूगल के इस बड़े कदम से अब करीब 90 लाख एंड्रॉयड फोन इस खतरनाक नेटवर्क के चंगुल से आजाद हो जाएंगे। इसके लिए गूगल ने अपने प्ले स्टोर से ऐसे सैकड़ों एप्स को हटा दिया है। गूगल का कहना है कि उनका ‘प्ले प्रोटेक्ट’ सिस्टम न सिर्फ ऐसे एप्स को ढूंढकर फोन से बाहर निकाल देता है, बल्कि उन्हें दोबारा कभी इंस्टॉल भी नहीं होने देता। वहीं, दूसरी तरफ Ipidea कंपनी का कहना है कि वे कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनका काम पूरी तरह कानूनी है और वे किसी भी तरह के गैरकानूनी काम के खिलाफ हैं।

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
जानकारों का मानना है कि भले ही गूगल ने इस बड़े खतरे को फिलहाल टाल दिया हो, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में जोखिम अभी भी बना हुआ है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप किसी भी अनजान वेबसाइट से मुफ्त गेम या एप्स डाउनलोड करने से बचें।
साथ ही, जब भी कोई एप इंस्टॉल करें, तो इस बात पर गौर जरूर करें कि वह आपसे किन चीजों की परमिशन मांग रहा है। सुरक्षा के लिहाज से एक अच्छी आदत यह भी है कि आप समय-समय पर अपने फोन की जांच करते रहें और उन एप्स को तुरंत हटा दें जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं या जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते।

शराब घोटाले की जांच अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल तक पहुंची, CBI करेगी पूछताछ… पेश होने समन जारी
76 साल की यास्मीन ने जीती कोरोना की जंग: जब चंदूलाल कोविड केअर हॉस्पिटल में आई तो उनका सैचुरेशन 77 था…. 17 दिनों बाद आज डिस्चार्ज हुई पूरी तरह स्वस्थ्य
Big News :  चुनाव आयोग में शिंदे गुट की बड़ी जीत, उद्धव ठाकरे से छिना शिवसेना का नाम और तीर कमान
कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, पिकनिक मनाने गए युवकों को जमकर पीटा, पूर्व सरपंच को मार-मारकर पहुंचा दिया अस्पताल
Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशी के अपहरण से हड़कंप, थाने पहुंचे कार्यकर्ता, SP ने खोजबीन के लिए किया टीम का गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
Next Article सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?