ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीजल से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी, कंटेनर में लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

डीजल से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी, कंटेनर में लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित

By Mohan Rao
Published: July 13, 2025
Share
मालगाड़ी बेपटी, डीजल कंटेनर में आग
SHARE

तिरुवल्लूर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी डीजल और कच्चा तेल लेकर जा रही थी। कंटेनर में तेल होने के कारण इसमें भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद तिरुवल्लूर और अरक्कोणम रूट पर चेन्नई सेंट्रल की ओर आने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित ट्रेनों में मंगलुरु से आने वाली चेन्नई सेंट्रल मेल शामिल है, जो सुबह 6:10 बजे चेन्नई पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे तिरुवल्लूर स्टेशन पर रोक दिया गया है। इसके अलावा, अशोकपुरम से आने वाली कावेरी एक्सप्रेस, जो सुबह 6:45 बजे पहुंचने वाली थी, अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है। नीलगिरी एक्सप्रेस, जिसे सुबह 6:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचना था, तिरुवल्लनगाडू स्टेशन (तिरुवल्लूर जिले) में रुकी हुई है। वहीं, कोयंबटूर से आने वाली चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो सुबह 7 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचने वाली ट्रेन को अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी कर दी गई।

इस अप्रत्याशित रुकावट ने यात्रियों की यात्रा को प्रभावित किया है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गाड़ी में डीजल था। हालांकि, रेलवे की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CG News : एंबुलेंस में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, अस्पताल पहुंचने पहले हो गई डिलीवरी
रायपुर में विवाहिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के घर पलंग पर नग्न बंधा मिला शव, रेप की भी आशंका
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक आमंत्रित, इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं एप्लाई
स्वास्थ्य विभाग का निर्देश: अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता के अनुसार ही ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों पर मरीजों की भर्ती करें
टीएमसी में शामिल हुए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 270 # 13 July 2025
Next Article Breaking News : खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला के कंगन ले भागे बदमाश, बोले- आगे हत्या हो गई, इसलिए कंगन संभाल लो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?