ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण

By Mohan Rao
Published: November 18, 2024
Share
एनएच 53 पर शुरू हुआ डामरीकरण
SHARE

टाटीबंध से शुरू हुआ काम, कोसानाला में सर्विस लेन के लिए पुल का काम भी शुरू

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर को रायपुर से जोड़ने वाली एनएच 53 की हालत से तो सभी वाकिफ हैं। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए समय समय पर निर्माण कार्य हुए हैं। नेहरू नगर से टाटीबंद तक एनएच 53 पर चार फ्लाईओवर बनाए गए ताकि यातायात का दबाव कम किया जा सके। वहीं बाकी सड़क कई हिस्सों से जर्जर हो गई। जगह जगह सड़क टूट गई और असमतल होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। वर्षों के बाद अब एनएचएआई ने सड़क की सुध ली है। नेहरू नगर से टाटीबंध तक अब सड़क का नए सिरे से मीलिंग व डामरीकरण शुरू किया गया है। रायपुर के टाटीबंध से काम शुरू भी कर दिया गया है।

बता दें नेहरू नगर से टाटीबंध तक लगभग 27 किमी फोरलेन सड़क पर बनने के बाद से अब तक प्रापर मेंटेनेंस नहीं किया गया। जब भी कहीं शिकायत होती वहां व पेच वर्क कर दिया जाता। इससे ज्यादा कहीं भी काम नहीं हुआ। भिलाई शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण प्रमुख चौराहों पर चार फ्लाईओवर बनाए गए। फ्लाईओवर तो बन गए लेकिन फोरलेन पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। भिलाई के नेहरू नगर से रायपुर के टाटीबंध तक सड़क पर जगह जगह गड्ढे हैं और सड़क कई जगहों पर असमतल व जर्जर भी हो गई। इसके मेंटेनेंस को लेकर बार बार मांग उठती रही। अब जाकर कहीं इसकी शुरुआत की कई है।

कोसानाला के पास पुल निर्माण प्रगति पर

कोसानाला पर बन रहा पुल, चौड़ी होगी सड़क
एनएच  पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सुपेला थाना के पास कोसानाला पर सर्विस लेन को चौड़ा किया जा रहा है। यहां पर अतिरिक्त पुल का निर्माण किया जा रहा है जिससे की सड़क को चौड़ा किया जा सके। कोसानाला पर पुल बनाने के लिए पाइलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया। पुल बनने के बाद सड़क का चौड़ा किया जाएगा। यही नहीं कोसानाला टोल प्लाजा के स्ट्रक्चर को तोड़ने के बाद यहां सड़क को भी सीधा किया जाएगा। इसका काम भी सड़क डामरीकरण के साथ ही किया जाएगा। पूर्व में टोल प्लाजा होने के कारण यहां की सड़क को कर्व डिजाइन में बनाया गया था। अब सड़क के इस हिस्से को सीधा कर व्यवस्थित सड़क का रूप दिया जाएगा।

45 करोड़ रुपए स्वीकृत
एनएच 53 पर सड़क की मीलिंग व डामरीकरण के लिए 45 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा टाटीबंध से मीलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क को आवश्यकता के अनुसार 10 से 20 एमएम तक खोदकर समतल किया जा रहा है। इसके बाद डामरीकरण होगा। पहले टाटीबंध से कुम्हारी टोल प्लाजा तक काम पूरा होगा। इसके बाद कुम्हारी से चरोदा तक का काम शुरू किया जाएगा। चरोदा तक पूरा होने के बाद भिलाई तीन, भिलाई पावर हाउस व नेहरू नगर तक का काम होगा। लगभग 9 माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य है। 9 माह के बाद नेहरू नगर से टाटीबंध तक सड़क अलग ही रूप में दिखाई देगी।

कुम्हारी टोल प्लाजा को भी हटाने का है प्लान
एनएच पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को भी हटाने की योजना है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसे कब तक हटाया जाएगा। समाज सेवी संगठनों व छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसायियों द्वारा इसे कुम्हारी टोलप्लाजा को हटाने की मांग की जा रही है। ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि मियाद खत्म होने के बाद भी टोल वसूली जारी है। जिस प्रकार कोसानाला से टोल वसूली बंद की गई है उसी प्रकार कुम्हारी में भी टोल वसूली बंद होनी चाहिए। बहरहाल कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होने के बाद इसके स्ट्रक्चर को भी गिराया जाएगा और यहां पर भी सड़क का समतलीकरण कर सड़क को व्यवस्थित किया जाएगा।

टाटीबंद से शुरू कर दिया गया है काम
नेशलन हाइवे नंबर 53 पर नेहरू नगर से टाटीबंध तक मीलिंग व डामरीकरण का काम होगा। टाटीबंद से मीलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 45 करोड़ रुपए की लागत से पूरी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। वहीं कोसानाला सुपेला के पास पुल बनाकर सर्विस लेन बनाया जाएगा और यहां सड़क चौड़ा किया जाएगा। यह पूरा काम 8 से 9 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
– जयंत वर्मा, सब इंजीनियर
पीडब्ल्यूडी एनएचएआई

पत्रकार कमल शुक्ला पर हमले की न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाईनगर ने की कड़ी निंदा, प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा की मांग
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, पर्यटन का बढ़ेगा दायरा…. केन्द्र से मिली 147.66 करोड़ की स्वीकृति
5000 रुपए कर्ज के बदले पड़ोस के बुजुर्ग ने किया नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खुला राज… आरोपी गिरफ्तार
वेदांता एल्यूमिनियम ने प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सुपरस्टोर – मेटल बाज़ार
छत्तीसगढ़ के 62 शालाओं को मिलेगा नया स्कूल भवन : स्कूल शिक्षा विभाग ने दी 7.22 करोड़ की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीआर 24x7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के '10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024' सम्मान से नवाजा गया पीआर 24×7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया
Next Article उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?